सागर ।सागर संभाग में दो दर्दनाक हादसों में तीन बहनों सहित ममेरे भाई की मौत हो गई । एक हादसे में छतरपुर जिले के लवकुश नगर में चट्टान के नीचे दबकर एक बच्ची की मौत हो गई तो उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई । वहीं पन्ना जिले में जय अजयगढ़ में मां के दर्शन कर बाइक से लौट रही बाइक को बस ने टक्कर मार दी, दुर्घटना में दो बहनों सहित उनके ममेरे भाई की मौत हो गई

पहली घटना में छतरपुर के लवकुशनगर में दो बहनें चट्टान के नीचे दब गईं। गांववालों ने बच्चियों को निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। करीब एक घंटे बाद जेसीबी की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। बड़ी बहन की मौके पर ही मौत हो गई। छोटी बहन जिला अस्पताल में भर्ती है। घटना बगमऊ गांव के पास की है। गांव के ही राजेश रजक की बेटियां खुशबू (10) और सोनम (12) बकरी चराने खेत में गई थीं। बारिश होने पर दोनों चट्टान के नीचे बैठ गईं। इसी दौरान मिट्टी धंसने से चट्टान दोनों बहनों के ऊपर आ गई। सोनम ने वहीं दम तोड़ दिया। खुशबू गंभीर घायल हो गई। खुशबू को 112 की मदद से लवकुशनगर अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों बच्चियां अपने चाचा के पास रहती थीं। बच्चियों के पिता राजेश रजक दिल्ली में मजदूरी करते हैं। मां भी उन्हीं के साथ रहती है। घर पर दादी कुसुम और चाचा राकेश बच्चों की देखभाल करते हैं। परिवार में एक छोटा बेटा लवकुश (5) है। हादसे के समय घर पर मकान का काम चल रहा था। बच्चियां गांव के लड़के की जगह बकरियां चराने खेत पर गई थीं। हादसे के बाद वहीं बकरी चरा रही एक महिला ने फोन कर गांव में जानकारी दी।
वहीं एक अन्य घटना में
तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो सगी बहन और उनके ममेरे भाई की मौत हो गई। एक्सीडेंट अजयगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह हुआ। मिली जानकारी के अनुसार चिमट गांव निवासी करण आदिवासी (19) पिता टूनगा बड़ी देवन मंदिर में माता के दर्शन करने गया था। उसकी बहनें अनारकली (10) और अंजलि (13) भी साथ थीं। दर्शन के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे।ईसी दौरान छतरपुर से पन्ना की ओर आ रही बस नंबर MP16 P 0273 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत जिल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के ब तीनों को मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली टीआई रोहित मिश्रा ने कहा- हादसे बाद बस ड्राइवर भाग निकला। उसकी तलाश व जा रही है। बस जब्त कर ली गई है। अंजलि और अनारकली सगी बहनें थीं। करण उनके मामा का बेटा था। हादसे की खबर जैसे ही पहुंची, गांवभर में मातम छा गया।