सागर । अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना के निर्देश पर जिला शहर महिला कांग्रेस द्वारा आज अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर गौर मूर्ति तक निकाला गया।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर अंकिता भंडारी को न्याय दो के नारे लगाए। इस दौरान महिला कांग्रेस ने अंकिता भंडारी मामले के वीआईपी संदेही भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को राज्यपाल जैसे संवैधानिक और गरिमामय पद की जिम्मेदारी देने का पुरजोर विरोध किया।
महिला कांग्रेस का कहना है कि यह निर्णय बेटियों की सुरक्षा और न्याय की भावना के खिलाफ है और इससे पीड़िता के परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद कमजोर होगी। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि अंकिता भंडारी पूरे देश की बेटी थी। जिस वीआईपी का नाम इस जघन्य हत्याकांड में संदेह के घेरे में है, उसे सजा देने के बजाय राज्यपाल जैसे सर्वोच्च पद से नवाजा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भाजपा का बेटी बचाओ का असली चेहरा है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी और अंकिता को न्याय दिलाकर रहेगी।
जिला शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉक्टर किरण लता सोनी ने कहा”हम आज यह कैंडल मार्च अंकिता की आत्मा की शांति और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए निकाल रही हैं। एक तरफ हमारी बेटी न्याय के लिए तड़प रही है, दूसरी तरफ भाजपा सरकार आरोपी को बचाने और उसे राजभवन में बैठाने का काम कर रही है। हम इसकी घोर निंदा करते हैं। महिला कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। अगर वीआईपी का नाम उजागर कर उसे सजा नहीं दी गई तो हमारा आंदोलन और उग्र होगा।”
कैंडल मार्च में राकेश राय जितेंद्र रोहण हेमराज रजक नरेंद्र मिश्रा वीरेंद्र राजे सिंटू कटारे रमाकांत यादव कमलेश तिवारी अवधेश तोमर शैलेंद्र तोमर,आनंद हेला विनोद रैकवार शिव शंकर गुड्डू यादव ताहिर खान गोपाल प्रजापति प्रशांत सोनी बिल्ली रजक हरिश्चंद्र सोनवार लीलाधर सूर्यवंशी सुरेश रैकवार कल्लू पटेल रेखा अहिरवार अर्चना कनौजिया रोशनी खान रेखा अहिरवार चमन अंसारी शारदा अहिरवार सूफिया बेगम अनीता पटेल ज्योति मालिया सरोज पटेल मल्टी पटेल नेहा पटेल उमा चौरसिया प्रेम रानी पटेल पुष्पा रैकवार गीता अहिरवार संजय सराफ साजिद राइन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।