सागर । बंडा के चार गांवों में छह लोगों की अचानक हुई मौत के चलते जिले में हड़कंप की स्थिति है, प्राथमिक जानकारी के अनुसार इनकी मौत जहरीली शराब पीने के कारण हुई है, सूचना मिलते ही कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल और एसपी अनुराग सुजानिया प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे ।

मिली जानकारी के अनुसार, एक के बाद एक कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गई. प्रथमदृष्टया जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जताई जा रही ग्राम पाटन, गूगरा,चौका, मगरधा निवासी छह लोग रविवार सुबह गंभीर हालत में बंडा के सिविल अस्पताल लाए गए । यहां डॉक्टरों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया । इन लोगों की मौत का कारण जहरीली शराब पीना बताया जा रहा है । अलसुबह हुई इस घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्रीमती पाल, एसपी श्री सुजानिया, स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी प्रशासनिक अमले के साथ बंडा स्वास्थ्य केंद्र और घटनास्थल पहुंचे । फिलहाल मृतकों का चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
सूत्रों की माने तो लंबे समय से क्षेत्र में अवैध और नकली शराब ग्रामीण क्षेत्रों में खपाई जा रही थी, संभवतः यह उसी का नतीजा है । बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है ।
इधर कलेक्टर श्रीमती पाल में लोगों से अपील की है कि किसी ने भी पिछले चौबीस घंटों में शराब पी हो और उसे जहरीली शराब के लक्षण दिख रहे हों तो तत्काल स्थानीय चिकित्सक या सिविल अस्पताल आकर अपनी स्क्रीनिंग कराएं ।