Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हल्द्वानी की घटना भाजपा की सोच को उजागर करता है- भूपेंद्र सिंह मोहासा जिला ग्रामीण कांग्रेस में निकाला संविधान-सम्मान बचाओ मार्च

    August 14, 2026

    एमआईसी की बैठक में नगर विकास एवं सौंदर्यीकरण के विभिन्न विषयों पर लिए गए निर्णय

    August 14, 2026

    भाजपा समर्पित संगठनों द्वारा शुद्धिकरण के कृत्य के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च एवं सत्याग्रह

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हल्द्वानी की घटना भाजपा की सोच को उजागर करता है- भूपेंद्र सिंह मोहासा जिला ग्रामीण कांग्रेस में निकाला संविधान-सम्मान बचाओ मार्च
    • एमआईसी की बैठक में नगर विकास एवं सौंदर्यीकरण के विभिन्न विषयों पर लिए गए निर्णय
    • भाजपा समर्पित संगठनों द्वारा शुद्धिकरण के कृत्य के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च एवं सत्याग्रह
    • महापौर ने राजघाट बांध का निरीक्षण कर पर्याप्त जलभराव के लिए की पूजा-अर्चना
    • यह भारत का स्वर्णिम काल, देश सामरिक और आर्थिक रूप से सशक्त हुआ-अविराज सिंह तिरंगा यात्रा में खुरई के राष्ट्र प्रेमी तिरंगा थामे सड़कों पर निकले
    • तहसीलदार बांदरी एवं मालथौन को नोटिस जारी करने के निर्देश, कलेक्टर ने ली खंडस्तरीय समीक्षा बैठक
    • तुलसी फाउंडेशन के 700 कावड़ यात्री नर्मदा जल लेने बरमान के लिए रवाना , रामबाग मंदिर में महंतो ने वैदिक मंत्रों के साथ कावड़ यात्रियों को तिलक लगाकर विदा किया
    • म्यूल खाते खोलकर सायबर ठगी, गेमिंग की रकम के ट्रांजेक्शन करने वाला गिरोह पकड़ाया, 16 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा, प्रारंभिक जांच में 5.50 करोड़ रुपये से अधिक के ट्रांजेक्शन का पता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » महापौर ने राजघाट बांध का निरीक्षण कर पर्याप्त जलभराव के लिए की पूजा-अर्चना
    ताजा ख़बरें

    महापौर ने राजघाट बांध का निरीक्षण कर पर्याप्त जलभराव के लिए की पूजा-अर्चना

    admin By adminAugust 14, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। सागर शहर की जीवनरेखा माने जाने वाले राजघाट जल आवर्धन परियोजना के अंतर्गत राजघाट बांध में जल की स्थिति का जायजा लेने के लिए महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने राजघाट बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बांध में उपलब्ध पानी, इंटकवेल, जलशोधन संयंत्र एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली।

    निरीक्षण के दौरान जलप्रदाय शाखा के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष अपेक्षाकृत कम वर्षा होने के कारण राजघाट बांध का जलस्तर वर्तमान में 508.37 मीटर है, जबकि बांध का निर्धारित जल स्तर 515.50 मीटर है। महापौर ने आगामी दिनों में होने वाली वर्षा, उपलब्ध जल की स्थिति तथा शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली।
    महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने इंटकवेल पहुंचकर पानी लेने की प्रक्रिया एवं मशीनरी की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जलशोधन संयंत्र का निरीक्षण कर जलशोधन प्रक्रिया, पानी की गुणवत्ता तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को जलशोधन एवं जलापूर्ति व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखने तथा उपलब्ध जल का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजघाट बांध में कम जलस्तर को देखते हुए महापौर ने बांध परिसर में पूजा-अर्चना कर पर्याप्त वर्षा एवं बांध में पर्याप्त जलभराव के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पर्याप्त जल उपलब्धता सागरवासियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। नगर निगम द्वारा पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राजघाट बांध से सागर नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ मकरोनिया नगरपालिका, छावनी क्षेत्र, रेलवे तथा डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। ऐसे में राजघाट बांध का जलस्तर सागर सहित आसपास के क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
    महापौर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे पेयजल का उपयोग आवश्यकता के अनुसार एवं समझदारी से करें तथा पानी की बर्बादी रोकने में नगर निगम का सहयोग करें, ताकि उपलब्ध जल का अधिकतम उपयोग करते हुए सभी क्षेत्रों में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
    निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी, एमआईसी सदस्य श्रीमती कंचन जड़िया, राजकुमार पटेल, धर्मेन्द्र गुड्डा खटीक, पार्षद श्रीमती अनीता ठेकेदार, कन्हैया पटेल, शैलेश केसरवानी, श्रीमती रूबी कृष्ण कुमार पटेल, एमआईसी सदस्य प्रतिनिधि नरेश यादव, शोमेश जड़िया, शैलेष जैन सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमआईसी की बैठक में नगर विकास एवं सौंदर्यीकरण के विभिन्न विषयों पर लिए गए निर्णय

    August 14, 2026

    यह भारत का स्वर्णिम काल, देश सामरिक और आर्थिक रूप से सशक्त हुआ-अविराज सिंह तिरंगा यात्रा में खुरई के राष्ट्र प्रेमी तिरंगा थामे सड़कों पर निकले

    August 14, 2026

    तहसीलदार बांदरी एवं मालथौन को नोटिस जारी करने के निर्देश, कलेक्टर ने ली खंडस्तरीय समीक्षा बैठक

    August 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024512

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025304

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024273
    Don't Miss
    राजनीति

    हल्द्वानी की घटना भाजपा की सोच को उजागर करता है- भूपेंद्र सिंह मोहासा जिला ग्रामीण कांग्रेस में निकाला संविधान-सम्मान बचाओ मार्च

    By adminAugust 14, 20261

    सागर । जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में संविधान…

    एमआईसी की बैठक में नगर विकास एवं सौंदर्यीकरण के विभिन्न विषयों पर लिए गए निर्णय

    August 14, 2026

    भाजपा समर्पित संगठनों द्वारा शुद्धिकरण के कृत्य के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च एवं सत्याग्रह

    August 14, 2026

    महापौर ने राजघाट बांध का निरीक्षण कर पर्याप्त जलभराव के लिए की पूजा-अर्चना

    August 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    हल्द्वानी की घटना भाजपा की सोच को उजागर करता है- भूपेंद्र सिंह मोहासा जिला ग्रामीण कांग्रेस में निकाला संविधान-सम्मान बचाओ मार्च

    August 14, 2026

    एमआईसी की बैठक में नगर विकास एवं सौंदर्यीकरण के विभिन्न विषयों पर लिए गए निर्णय

    August 14, 2026

    भाजपा समर्पित संगठनों द्वारा शुद्धिकरण के कृत्य के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च एवं सत्याग्रह

    August 14, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024512

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025304
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.