Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    IMA सागर ने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी पर आयोजित किया उच्चस्तरीय CME

    September 6, 2026

    जहरीली शराब पीने से छह की मौत,मचा हड़कंप, कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल मामला बंडा के चार गांवों का, मृतक संख्या में हो सकता इजाफा

    September 6, 2026

    श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • IMA सागर ने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी पर आयोजित किया उच्चस्तरीय CME
    • जहरीली शराब पीने से छह की मौत,मचा हड़कंप, कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल मामला बंडा के चार गांवों का, मृतक संख्या में हो सकता इजाफा
    • श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत
    • शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत: गोविंद राजपूत जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली रैली
    • श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ धर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया : भूपेन्द्र सिंह
    • गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान
    • तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
    • विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » शासन ने बीएमसी को स्वीकृत की 2 करोड़ की राशि, ब्लड बैंक हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण, भूपेंद्र सिंह की पहल पर हुई कार्यवाही विस में सरकार ने दी जानकारी
    स्वास्थ्य

    शासन ने बीएमसी को स्वीकृत की 2 करोड़ की राशि, ब्लड बैंक हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण, भूपेंद्र सिंह की पहल पर हुई कार्यवाही विस में सरकार ने दी जानकारी

    admin By adminJuly 22, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मध्यप्रदेश विधानसभा में ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से सागर संभाग के हजारों मरीजों से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण विषय को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में स्वतंत्र ब्लड बैंक की व्यवस्था तथा उसकी क्षमता वृद्धि लंबे समय से लंबित रहने के कारण जरूरतमंद मरीजों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    उन्होंने सदन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया कि जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में ब्लड बैंक को मेडिकल कॉलेज में हस्तांतरित करने, उसकी क्षमता 1000 यूनिट से बढ़ाकर 2000 यूनिट तथा भविष्य में 5000 यूनिट तक विकसित करने के साथ प्लाज्माफेरेसिस, सिंगल डोनर प्लेटलेट्स और न्यूक्लिक एसिड टेस्टिंग (एनएटी) जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रारंभ करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन इन पर अपेक्षित गति से कार्य नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक की क्षमता नहीं बढ़ने से गंभीर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में कठिनाई आती है और उन्हें निजी अस्पतालों पर निर्भर होना पड़ता है।
    ध्यानाकर्षण सूचना का उत्तर देते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ल ने विधानसभा में बताया कि मध्यप्रदेश शासन आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज दोनों ही शासन के अधीन संचालित संस्थान हैं, इसलिए ब्लड बैंक के जिला चिकित्सालय के अधीन संचालित होने से कोई प्रशासनिक कठिनाई नहीं थी। इसके बावजूद दोनों संस्थानों के विलय की स्वीकृति के बाद ब्लड बैंक को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में अंतरित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
    उप मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर के ब्लड बैंक के आधुनिकीकरण के लिए शासन द्वारा 2 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करा दी गई है। इस राशि से ब्लड बैंक की स्टोरेज क्षमता में वृद्धि की जाएगी तथा सिंगल डोनर प्लेटलेट्स सहित आधुनिक रक्त सेवाओं के लिए आवश्यक उपकरण खरीदे जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं तकनीकी कर्मचारियों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में रोस्टर के अनुसार लगाई गई है तथा वर्तमान में मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय का स्टाफ संयुक्त रूप से ब्लड बैंक का संचालन कर रहा है। डॉ. राजेन्द्र शुक्ल ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कहना सही नहीं है कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक नहीं होने अथवा उसकी क्षमता वृद्धि न होने के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों से 3 से 5 हजार रुपये खर्च कर रक्त खरीदना पड़ रहा है या रक्त की उपलब्धता प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक की सेवाएं नियमित रूप से संचालित हैं तथा आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में शासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है।
    खुरई विधायक श्री सिंह द्वारा विधानसभा में उठाए गए इस महत्वपूर्ण विषय के बाद ब्लड बैंक के हस्तांतरण, आधुनिकीकरण तथा क्षमता विस्तार की प्रक्रिया को लेकर शासन की स्थिति स्पष्ट हुई है। इससे सागर संभाग के हजारों मरीजों को भविष्य में अधिक आधुनिक, सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण रक्त सेवाएं उपलब्ध कराने का मार्ग और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    IMA सागर ने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी पर आयोजित किया उच्चस्तरीय CME

    September 6, 2026

    विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच

    September 5, 2026

    विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच

    September 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    स्वास्थ्य

    IMA सागर ने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी पर आयोजित किया उच्चस्तरीय CME

    By adminSeptember 6, 20261

    सागर . इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सागर शाखा द्वारा इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विषय पर एक उच्चस्तरीय…

    जहरीली शराब पीने से छह की मौत,मचा हड़कंप, कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल मामला बंडा के चार गांवों का, मृतक संख्या में हो सकता इजाफा

    September 6, 2026

    श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत

    September 5, 2026

    शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत: गोविंद राजपूत जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली रैली

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    IMA सागर ने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी पर आयोजित किया उच्चस्तरीय CME

    September 6, 2026

    जहरीली शराब पीने से छह की मौत,मचा हड़कंप, कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल मामला बंडा के चार गांवों का, मृतक संख्या में हो सकता इजाफा

    September 6, 2026

    श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत

    September 5, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.