
उल्लेखनीय है कि, संकल्प फाउंडेशन का लक्ष्य शहर भर में 11 हजार पौधों का रोपण करने के साथ-साथ प्रत्येक पौधे के संरक्षण को सुनिश्चित करना है, ताकि आने वाले वर्षों में सागर को अधिक हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।
रविवार को आयोजित इस वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम में संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया। इस दौरान सभी ने पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबकी और पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संकल्प फाउंडेशन द्वारा शहर में प्रतिदिन किया जा रहा पौधारोपण, जो कि हमारे शहर को हरित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत है। इस दौरान रिशांक तिवारी जी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जनभागीदारी के संकल्प और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से हम संकल्प फाउंडेशन द्वारा लगाए गए हर पौधे को वृक्ष बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपने क्षेत्र में केवल एक पौधे के संरक्षण का संकल्प ले ले, तो हमारे सागर शहर की तस्वीर बदलने में अधिक समय नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि पौधारोपण के माध्यम से हमारा संकल्प केवल आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण की विरासत को तैयार करना है।
इस दौरान रिशांक तिवारी ने समस्त शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी वार्ड, कॉलोनी, विद्यालय, मंदिर परिसर अथवा अन्य उपयुक्त स्थान पर वृक्षारोपण की आवश्यकता हो, तो इसकी जानकारी हमारे संकल्प फाउंडेशन को दें। उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही हमारे संकल्प फाउंडेशन की टीम संबंधित स्थान पर पहुँचकर निःशुल्क पौधारोपण करेगी। इस दौरान रिशांक तिवारी ने कहा कि हमारे संकल्प फाउंडेशन का केवल एक ही आग्रह है कि स्थानीय नागरिक पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी अपने हाथों में लें, क्योंकि जनभागीदारी एवं सामूहिक सहयोग से ही शहर को हरित बनाने का अभियान स्थायी सफलता प्राप्त कर पाएगा।
इस अवसर पर राजीव नगर वार्ड पार्षद प्रहलाद पटेल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समाज की साझा जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में पार्षद प्रहलाद पटेल ने संकल्प फाउंडेशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि फाउंडेशन द्वारा राजीव नगर वार्ड में चलाया गया यह वृक्षारोपण अभियान निश्चित रूप से वार्ड को हरित बनाने के संकल्प हेतु एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण में वार्डवासियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आने वाले समय में यही पौधे क्षेत्र की हरियाली और स्वच्छ वातावरण की पहचान बन सकें। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में ऐसे जनहितकारी अभियानों से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
वहीं, वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम में उपस्थित संकल्प फाउंडेशन के राजीव नगर वार्ड अध्यक्ष नीरज करोसिया ने कहा कि हमारे फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी के नेतृत्व में हम पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजीव नगर वार्ड में लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी हम सभी वार्डवासी मिलकर निभाएंगे, ताकि आने वाले वर्षों में यही पौधे क्षेत्र की हरियाली और स्वच्छ वातावरण की पहचान बन सकें। इस दौरान उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी वार्ड के नागरिक बढ़-चढ़कर इस अभियान से जुड़ेंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण एवं संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने भी पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक दायित्व बताते हुए अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा कि हमारा संकल्प फाउंडेशन आगामी दिनों में भी शहर के विभिन्न वार्डों में प्रतिदिन इसी प्रकार वृक्षारोपण अभियान निरंतर जारी रखेगा और जनभागीदारी के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ते हुए सागर को हराभरा बनाने के अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ता रहेगा।
संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रहलाद पटेल, सूबेदार वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कृष्णकुमार पटेल, बंटू दुबे, नीरज करोसिया, श्रवण करोसिया, विशाल करोसिया, कालीचरण करोसिया, वीरेंद्र करोसिया, मिलन जैन, श्रीराज, स्वराज उपाध्याय, सोनिल पाठक, अभिषेक साहू, भानुप्रताप सिंह राजपूत, शुभम सागर, देवाशीष दुबे, सागर जाटव, कार्तिक जाटव, मोनू लाड़िया, अजय, गोपाल पटेल, गौरव, नीतेश पटेल, कपिल नाहर, राम गुप्ता, छोटू करोसिया, भोला, सुनीता एवं आशा सहित फाउंडेशन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
