Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शहर में नालों पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण करने वालों पर की जाएगी कार्यवाही निगमायुक्त ने निगमाध्यक्ष के साथ निरीक्षण कर दिए निर्देश

    August 6, 2026

    संभागायुक्त ने किया महिला एवं बाल विकास अधिकारी दिनेश दीक्षित को निलंबित, शासकीय सेवा में नियुक्ति के लिए रिश्वत की मांग करने पर की कार्यवाही

    August 6, 2026

    कलेक्टर ने एकीकृत शासकीय कन्या माध्यमिक शाला का किया औचक निरीक्षण: मिड-डे मील की गुणवत्ता परखी, छात्राओं से की बात

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शहर में नालों पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण करने वालों पर की जाएगी कार्यवाही निगमायुक्त ने निगमाध्यक्ष के साथ निरीक्षण कर दिए निर्देश
    • संभागायुक्त ने किया महिला एवं बाल विकास अधिकारी दिनेश दीक्षित को निलंबित, शासकीय सेवा में नियुक्ति के लिए रिश्वत की मांग करने पर की कार्यवाही
    • कलेक्टर ने एकीकृत शासकीय कन्या माध्यमिक शाला का किया औचक निरीक्षण: मिड-डे मील की गुणवत्ता परखी, छात्राओं से की बात
    • राशन दुकानों पर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था होगी पारदर्शी, नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा डिजिटल टोकन
    • समाज की प्रगति नारीशक्ति के सम्मान और सहभागिता पर निर्भर – भूपेन्द्र सिंह क्षत्रिय महासभा महिला विंग के महिला सम्मान समारोह आयोजित
    • आपकी महापौर आपके द्वार, जानचौपाल शिविर में महापौर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, मौके पर निराकरण के दिए निर्देश
    • महिला अधिकार सुरक्षा,आत्मरक्षा,सायबर अपराधों से बचाव पर छात्राओं को पुलिस अधिकारियों_ विशेषज्ञों ने दी जानकारी एसपी ने सांदीपनी स्कूल की छात्राओं से किया संवाद
    • सामाजिक अधिकारिता शिविर में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को मिली राहत, महापौर श्रीमती संगीता ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » मोतीनगर क्षेत्र के मयंक साहू हत्या प्रकरण में आरोपी मनु सोनी एवं मुख्य आरोपी यश सोनी गिरफ्तार, अब तक कुल 07 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार आरोपी ओम अहिरवार की तलाश जारी
    अपराध

    मोतीनगर क्षेत्र के मयंक साहू हत्या प्रकरण में आरोपी मनु सोनी एवं मुख्य आरोपी यश सोनी गिरफ्तार, अब तक कुल 07 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार आरोपी ओम अहिरवार की तलाश जारी

    admin By adminJune 21, 2026No Comments28 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । वरिष्ठ अधिकारियों एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस ने चर्चित हत्या प्रकरण में लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता अर्जित की है। प्रकरण के 10,000 के इनामी मुख्य आरोपी यश सोनी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पूर्व विगत दिवस 10,000 के इनामी आरोपी मनु सोनी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गत माह 21 मई की रात्रि लगभग 10:30 बजे थाना मोतीनगर क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद वार्ड, मछरयाई स्थित गोंड बब्बा चबूतरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते फरियादी ओम साहू एवं उसके भाई मयंक साहू के साथ आरोपियों ने विवाद एवं गाली-गलौज की। इसी दौरान आरोपियों द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग की गई, जिससे मयंक साहू गंभीर रूप से घायल हो गया उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वहीं फरियादी ओम साहू पर भी चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया।इस संबंध में थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 556/2026 धारा 296(A), 109(1), 103(1), 190, 191(1), 191(2) बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

    घटना की गंभीरता को दृष्टिगत हुए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
    *अंतरराज्यीय स्तर पर चला लगातार सर्च ऑपरेशन -* घटना के बाद से मामले के तीन फरार आरोपी मनु सोनी, यश सोनी एवं ओम अहिरवार गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे। तीनों आरोपी गुजरात, आंध्र प्रदेश, दिल्ली तथा मध्यप्रदेश के पीथमपुर, अशोकनगर, इंदौर एवं कटनी सहित विभिन्न स्थानों पर छिपकर फरारी काट रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, साइबर इनपुट, मुखबिर तंत्र तथा अंतरराज्यीय समन्वय के माध्यम से लगातार प्रयास किए गए। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महोदय सागर द्वारा तीनों फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था ।19 जून को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि तीनों फरार आरोपी सागर आने वाले हैं तथा अपने परिवार जनो की जमानत के लिए धन की व्यवस्था करने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर विशेष टीमों द्वारा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर निगरानी शुरू की गई। 19-20 जून की दरमियानी रात सूचना मिली कि आरोपी बम्हौरी रेंगुवा रेलवे आउटर पर ट्रेन से उतरकर पटरियों के रास्‍ते शहर में प्रवेश करने वाले हैं। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी किए जाने पर तीनों आरोपी भागने लगे। इसी दौरान मनु सोनी निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज से नीचे कूद गया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। मनु सोनी को गिरफ्तार कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग बरामद की गई। आरोपी मनु सोनी उपरोक्त हत्या के प्रकरण के साथ-साथ थाना मोतीनगर के ही एक अन्य एनडीपीएस के प्रकरण में भी फरार चल रहा था उपरोक्त दोनों प्रकरणों में आरोपी मनु सोनी की गिरफ्तारी कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
    मुख्य आरोपी यश सोनी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कट्टा बरामद – मनु सोनी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सागर शहर एवं उसके आस पास के क्षेत्रों में लगातार दबिश दी गई। इसी क्रम में आज दिनांक 21 जून को मुख्य आरोपी यश सोनी को ललितपुर से पकडकर पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना मोतीनगर लाया गया जहां उसे विधिवत गिरफ्तार कर उसके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा भी बरामद कर लिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियो की फरारी का फायदा उठाकर एक विधिविरूद्ध बालक ने आरोपियो के नाम से एक अन्‍य व्‍यक्ति को जान से मारने की धमकी देकर शहर में डर फैलाने का प्रयास किया था। पुलिस जॉच में पता लगा कि, उपरोक्‍त विधि विरूद्ध बालक का अरोपियो से कोई संपर्क नहीं था।, उसने फैन फॉलोइग बढाने के लिये सोशल मीडिया में उपरोक्‍त धमकी भरे मैसिज वायरल किये थे।
    आरोपी मनु सोनी के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट सहित लगभग 25 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं तथा आरोपी यश सोनी के विरुद्ध लगभग 08 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
    इस चर्चित हत्या प्रकरण में अब तक 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। प्रकरण में ओम अहिरवार अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
    योगदान देने वाली टीम में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत (थाना प्रभारी)- उप निरीक्षक शशिकांत गुर्जर- उप निरीक्षक पी.डी. ठाकुर- प्रधान आरक्षक वीरेंद्र शर्मा- प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार- प्रधान आरक्षक सुनील चौबे- प्रधान आरक्षक दिनेश यादव- प्रधान आरक्षक जानकी मिश्रा- आरक्षक श्रीकांत चौबे- आरक्षक आशीष यादव- आरक्षक आशीष सिंह- आरक्षक मनीष तिवारी- आरक्षक प्रदीप शर्मा- आरक्षक अमन स्वामी- आरक्षक सत्येंद्र सिंह- आरक्षक अनुराग वैद्य- आरक्षक गुड्डू शर्मा- आरक्षक आंचल सेन- आरक्षक चंदन बिल्थारे- आरक्षक सोमवीर सिंह- आरक्षक कुलदीप ठाकुर- आरक्षक दीपक अहिरवार- आरक्षक मुकेश अहिरवार- आरक्षक हेमेंद्र ठाकुर आदि शामिल रहे ।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार ,नकदी, चांदी की पायल एवं घटना में प्रयुक्त कार जब्त

    August 1, 2026

    खुरई शहर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरजिला ट्रैक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21.20 लाख रुपये के चार ट्रैक्टर जब्त

    July 31, 2026

    गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब का विशाल जखीरा जब्त, ₹4.04 लाख से अधिक की शराब बरामद

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024510

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024331

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025303

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    शहर में नालों पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण करने वालों पर की जाएगी कार्यवाही निगमायुक्त ने निगमाध्यक्ष के साथ निरीक्षण कर दिए निर्देश

    By adminAugust 6, 202629

    सागर । शहर में नालों पर अवैध अतिक्रमण कर कच्चे-पक्के निर्माण या कॉलोनी विकसित करने…

    संभागायुक्त ने किया महिला एवं बाल विकास अधिकारी दिनेश दीक्षित को निलंबित, शासकीय सेवा में नियुक्ति के लिए रिश्वत की मांग करने पर की कार्यवाही

    August 6, 2026

    कलेक्टर ने एकीकृत शासकीय कन्या माध्यमिक शाला का किया औचक निरीक्षण: मिड-डे मील की गुणवत्ता परखी, छात्राओं से की बात

    August 6, 2026

    राशन दुकानों पर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था होगी पारदर्शी, नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा डिजिटल टोकन

    August 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    शहर में नालों पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण करने वालों पर की जाएगी कार्यवाही निगमायुक्त ने निगमाध्यक्ष के साथ निरीक्षण कर दिए निर्देश

    August 6, 2026

    संभागायुक्त ने किया महिला एवं बाल विकास अधिकारी दिनेश दीक्षित को निलंबित, शासकीय सेवा में नियुक्ति के लिए रिश्वत की मांग करने पर की कार्यवाही

    August 6, 2026

    कलेक्टर ने एकीकृत शासकीय कन्या माध्यमिक शाला का किया औचक निरीक्षण: मिड-डे मील की गुणवत्ता परखी, छात्राओं से की बात

    August 6, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024510

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024331

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025303
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.