सागर । शहर में मानसून आने से पहले समस्त नाले-नालियों की सघन सफाई का अभियान निगमायुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। निगमायुक्त श्री खत्री ने नगर निगम की टीम के साथ शहर का निरीक्षण किया और वर्षाजल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कटरा सहित शहर के विभिन्न वार्डों में बने स्टार्म वॉटर एंड ड्रेनेज सिस्टम सहित नालों की सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने स्मार्ट सिटी एवं नगर पालिक निगम के माध्यम से निर्मित पक्के नालों सहित शहर की सभी नालियों से खरपतवार पौधे, सिल्ट, कचरा आदि पूरी तरह से निकाल कर हटाने के निर्देष दिये।

साबूलाल मार्केट कटरा के पास बने नाले के चैम्बरों के ढक्कन व जाली आदि को दुरूस्त कराने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा की शहर के सभी चैम्बरों की नियमित सफाई करें इससे ढकी हुई नालियों में कचरा छिड़ने से रोका जा सकेगा और मानसूनी बारिश के दौरान अधिक मात्रा में और शीघ्र जल निकासी हो सकेगी। सड़कों पर वर्षाजल नहीं रूकेगा। चैम्बरों की स्क्रीनिंग जालियों में छिड़ा कचरा और सिल्ट आदि गंदे पानी को आगे जाने से रोकते है और नाले का पानी रोड पर ओवरफ्लो होने लगता है। हमें शहर में ऐसी स्थिति को निर्मित होने से रोकना है। सभी सफाईमित्र, दरोगा और जोनल अधिकारी अपने अपने वार्ड में नाले-नालियों की समुचित सफाई कर वर्षाजल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाएं। नागरिकों को मानसूनी वर्षा के दौरान जल भराव की स्थिति का सामना न करना पड़े इसके लिए निगम प्रषासन प्रतिबद्धता से कार्यरत है हमारा प्रयास शहर को जलभराव मुक्त बनाना है। इसके लिए विभिन्न वार्डों में पक्की नालियों का निर्माणकार्य किया जा रहा है। नागरिक भी नाले नालियों को साफ-स्वच्छ बनाये रखने में अपनी भूमिका निभाएं। नालियों में कचरा न डालें, प्लास्टिक बॉटल, सिंगल यूज प्लास्टिक, डिस्पोजल आदि अन्य कचरा बड़ी मात्रा में नाले नालियों की सफाई के दौरान निकलता है। यह कचरा जाने अंजाने नागरिकों के माध्यम से ही नाले नालियों तक पहुंचता है और असुविधा का कारण बनता है नागरिक सभी प्रकार का कचरा कचरा कलेक्षन वाहनों में ही डालें। नाले-नालियों सहित जलस्रोतों को साफ स्वच्छ बनाये रखने में सहयोगी बने।