Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मोबाइल और नशे से दूर रखने का सबसे सशक्त माध्यम हैं खेल : अविराज सिंह

    June 7, 2026

    जिला भाजपा की मासिक बैठक में संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार

    June 7, 2026

    सागर में वॉटर स्पोर्ट्स को मिलेगी नई उड़ान: लाखा बंजारा झील पर अत्याधुनिक बोट क्लब तैयार, जल्द होगा लोकार्पण पर्यटन और खेल गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोबाइल और नशे से दूर रखने का सबसे सशक्त माध्यम हैं खेल : अविराज सिंह
    • जिला भाजपा की मासिक बैठक में संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार
    • सागर में वॉटर स्पोर्ट्स को मिलेगी नई उड़ान: लाखा बंजारा झील पर अत्याधुनिक बोट क्लब तैयार, जल्द होगा लोकार्पण पर्यटन और खेल गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
    • बीएमसी की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि: ‘वर्ल्ड जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलोजी’ में बीएमसी के शोध को मिला स्थान चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर मिली पहचान
    • कांग्रेस कार्यालय में महिला प्रदेश अध्यक्ष सेवादल ने ली बैठक,संगठन विस्तार को लेकर हुई चर्चा
    • महापौर ने पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ मसवासी ग्रंट स्थित कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का किया निरीक्षण
    • पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
    • मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » जिला भाजपा की मासिक बैठक में संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार
    राजनीति

    जिला भाजपा की मासिक बैठक में संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार

    admin By adminJune 7, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय मासिक बैठक रविवार को धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे तथा प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेंद्र पाराशर उपस्थित रहे। बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान सहित आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा एवं रूपरेखा पर चर्चा की गई।

    बैठक में जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार, चैन सिंह ठाकुर,“12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान टोली के जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया, सह संयोजक आसमा जैन, निकेश गुप्ता मंचासीन रहें।
    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और आगामी अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। श्री तिवारी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाकर जनता से सतत संवाद स्थापित करें। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 12 वर्ष अभियान के तहत सागर जिले में 6500 पौधे रोपित किए गए।
    मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में कार्यकर्ता पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ भाग लें तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, किसान सम्मान निधि, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। कार्यकर्ता इन उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करें।
    प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और समर्पण से मजबूत हुआ है। आगामी अभियान जनता के साथ संवाद का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता लाभार्थियों से संपर्क कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाए और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सागर जिले में सांगठनात्मक गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपस्तिथ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
    बैठक में आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान, संगठनात्मक गतिविधियों तथा विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग, सांगठनात्मक बैठक व सम्पन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।बैठक का शुभारंभ “राष्ट्रीय गीत” के साथ हुआ।
    जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला निवासी रजनीश अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति “ॐ उच्चारण” के साथ आभार प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने इसे सागर जिले के लिए गौरव पूर्ण निर्णय बताते हुए शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्ष,प्रकोष्ठ संयोजक,सह संयोजक एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    भाजपा की संगठनात्मक शक्ति ही सफलता का आधार : विधायक शैलेंद्र जैन नगर मंडल एवं अंबेडकर मंडल की मासिक बैठकों में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    June 2, 2026

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिले विधायक शैलेंद्र जैन, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

    May 22, 2026

    प्रशिक्षित एवं समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति : रिशांक तिवारी भाजपा के द्विदिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024491

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024271
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    मोबाइल और नशे से दूर रखने का सबसे सशक्त माध्यम हैं खेल : अविराज सिंह

    By adminJune 7, 20261

    सागर। बांदरी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले और समापन समारोह में शामिल हुए युवा…

    जिला भाजपा की मासिक बैठक में संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार

    June 7, 2026

    सागर में वॉटर स्पोर्ट्स को मिलेगी नई उड़ान: लाखा बंजारा झील पर अत्याधुनिक बोट क्लब तैयार, जल्द होगा लोकार्पण पर्यटन और खेल गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

    June 7, 2026

    बीएमसी की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि: ‘वर्ल्ड जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलोजी’ में बीएमसी के शोध को मिला स्थान चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर मिली पहचान

    June 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मोबाइल और नशे से दूर रखने का सबसे सशक्त माध्यम हैं खेल : अविराज सिंह

    June 7, 2026

    जिला भाजपा की मासिक बैठक में संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार

    June 7, 2026

    सागर में वॉटर स्पोर्ट्स को मिलेगी नई उड़ान: लाखा बंजारा झील पर अत्याधुनिक बोट क्लब तैयार, जल्द होगा लोकार्पण पर्यटन और खेल गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

    June 7, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024491

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.