Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अंकिता भंडारी हत्याकांड _ शहर महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

    October 22, 2026

    सागर में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए सांसद रजनीश अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख बातें, सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत नेटवर्क से सागर को जोड़ने की मांग

    October 22, 2026

    भूखंड मिलने के बाद भी डेयरी शिफ्ट नहीं करने वाले 23 संचालकों पर होगी दंडात्मक कार्रवाई,जुर्माना सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज होगी एफआईआर

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड _ शहर महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
    • सागर में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए सांसद रजनीश अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख बातें, सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत नेटवर्क से सागर को जोड़ने की मांग
    • भूखंड मिलने के बाद भी डेयरी शिफ्ट नहीं करने वाले 23 संचालकों पर होगी दंडात्मक कार्रवाई,जुर्माना सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज होगी एफआईआर
    • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले गोविंद राजपूत, बिलहरा, राहतगढ़, सुरखी और सीहोरा में आधार केंद्र खुलवाने का आग्रह, नवनिर्मित क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट हब के लोकार्पण के लिए दिया आमंत्रण
    • पुलिस स्मृति दिवस _ SAF ग्राउंड में सम्मान परेड का आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर परिजनों का किया सम्मान
    • खुरई क्षेत्र के 5 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण कार्य के लिए 91.25 लाख की स्वीकृति
    • रबी सीजन के लिए पर्याप्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो,बीज प्रमाणीकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बायो फर्टिलाइजर को बढ़ावा दें — कमिश्नर
    • मुख्यमंत्री से मिलकर विधायक शैलेंद्र जैन ने नामदेव जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित,मंडी व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु सौंपा पत्र
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » जैसीनगर में 16 करोड़ की लागत से बनेगा 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल सुरखी में स्वास्थ्य क्रांति की ओर बड़ा कदम, गोविंद सिंह राजपूत के प्रयासों से मिली नई सौगात
    ताजा ख़बरें

    जैसीनगर में 16 करोड़ की लागत से बनेगा 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल सुरखी में स्वास्थ्य क्रांति की ओर बड़ा कदम, गोविंद सिंह राजपूत के प्रयासों से मिली नई सौगात

    admin By adminJuly 23, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र की जनता को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सतत प्रयासों, प्रभावी पहल और शासन स्तर पर निरंतर किए गए विशेष फॉलोअप के परिणामस्वरूप राज्य शासन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जैसीनगर का उन्नयन 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के रूप में करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए लगभग 16 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह निर्णय न केवल सुरखी विधानसभा क्षेत्र बल्कि पूरे सागर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

    इस ऐतिहासिक निर्णय पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों तक भी शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना का लगातार विस्तार किया जा रहा है और सुरखी विधानसभा क्षेत्र को मिली यह सौगात उसी जनकल्याणकारी सोच का परिणाम है।
    मंत्री राजपूत ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरी प्राथमिकता हमेशा यह रही है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े। इसी उद्देश्य से मैंने जैसीनगर अस्पताल के उन्नयन का विषय लगातार शासन के समक्ष प्रमुखता से रखा। आज सरकार ने इस महत्वपूर्ण मांग को स्वीकार कर क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि यह केवल भवन निर्माण की परियोजना नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के जीवन से जुड़ा जनकल्याणकारी निर्णय है।
    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में यह परियोजना शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण होगी, जिससे सुरखी विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण अंचलों के लाखों लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
    *अब स्थानीय स्तर पर मिलेगा विशेषज्ञ उपचार :*
    50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल बनने के बाद जैसीनगर में चिकित्सा विशेषज्ञ, सर्जरी विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सामान्य शल्य चिकित्सक, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, निश्चेतना विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजी विशेषज्ञ, पैथोलॉजी विशेषज्ञ, नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट, रेडियोग्राफर, नेत्र सहायक, ओटी तकनीशियन सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इसके परिणामस्वरूप सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों, फ्रैक्चर, हड्डी एवं जोड़ संबंधी ऑपरेशन, जटिल प्रसूति मामलों, नवजात शिशुओं की गंभीर स्थितियों, शिशु रोगों तथा अन्य जटिल शल्य चिकित्सा संबंधी उपचार स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेंगे।
    अब गंभीर मरीजों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए सागर, भोपाल अथवा अन्य बड़े अस्पतालों की ओर रेफर करने की आवश्यकता में काफी कमी आएगी। इससे मरीजों और उनके परिजनों का समय, धन और अनावश्यक मानसिक एवं शारीरिक परेशानी बचेगी। साथ ही उच्च स्तरीय अस्पतालों पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव भी कम होगा।
    *मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और मजबूत :*
    अस्पताल के उन्नयन के बाद सुरक्षित प्रसव, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं का उपचार, परिवार कल्याण सेवाएं, पीपीआईयूसीडी परामर्श, नवजात शिशु देखभाल, जन्म के तुरंत बाद स्तनपान की व्यवस्था, नियमित टीकाकरण, कमजोर एवं बीमार नवजात शिशुओं की समय पर पहचान एवं उपचार जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण सेवाएं पहले से अधिक सुदृढ़ और सुलभ होंगी।
    इससे मातृ मृत्यु दर, नवजात मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के प्रदेश सरकार के लक्ष्य को गति मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
    *सुरखी के समग्र विकास की दिशा में एक और उपलब्धि :*
    मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, विद्युत, खेल, धार्मिक स्थलों के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जैसीनगर अस्पताल का उन्नयन भी उसी विकास यात्रा की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनका दायित्व है और क्षेत्र के विकास के लिए वे आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास का सबसे महत्वपूर्ण आधार होता है। जब आम नागरिक को उसके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होता है, तभी उसका जीवन स्तर बेहतर बनता है और समाज मजबूत होता है।
    सुरखी विधानसभा क्षेत्र की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बधाई दी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों ने इसे सुरखी के विकास इतिहास में एक मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह निर्णय आने वाले वर्षों में लाखों लोगों के लिए जीवनदायी साबित होगा।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    सागर में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए सांसद रजनीश अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख बातें, सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत नेटवर्क से सागर को जोड़ने की मांग

    October 22, 2026

    भूखंड मिलने के बाद भी डेयरी शिफ्ट नहीं करने वाले 23 संचालकों पर होगी दंडात्मक कार्रवाई,जुर्माना सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज होगी एफआईआर

    October 22, 2026

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले गोविंद राजपूत, बिलहरा, राहतगढ़, सुरखी और सीहोरा में आधार केंद्र खुलवाने का आग्रह, नवनिर्मित क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट हब के लोकार्पण के लिए दिया आमंत्रण

    October 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024526

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025309

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    राजनीति

    अंकिता भंडारी हत्याकांड _ शहर महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

    By adminOctober 22, 20269

    सागर । अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना के…

    सागर में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए सांसद रजनीश अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख बातें, सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत नेटवर्क से सागर को जोड़ने की मांग

    October 22, 2026

    भूखंड मिलने के बाद भी डेयरी शिफ्ट नहीं करने वाले 23 संचालकों पर होगी दंडात्मक कार्रवाई,जुर्माना सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज होगी एफआईआर

    October 22, 2026

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले गोविंद राजपूत, बिलहरा, राहतगढ़, सुरखी और सीहोरा में आधार केंद्र खुलवाने का आग्रह, नवनिर्मित क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट हब के लोकार्पण के लिए दिया आमंत्रण

    October 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    अंकिता भंडारी हत्याकांड _ शहर महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

    October 22, 2026

    सागर में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए सांसद रजनीश अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख बातें, सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत नेटवर्क से सागर को जोड़ने की मांग

    October 22, 2026

    भूखंड मिलने के बाद भी डेयरी शिफ्ट नहीं करने वाले 23 संचालकों पर होगी दंडात्मक कार्रवाई,जुर्माना सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज होगी एफआईआर

    October 22, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024526

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025309
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.