Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    March 7, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान
    • पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
    • निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई
    • बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार
    • आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
    • सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
    • आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » भारत मां का वैभव स्थापित करने युवा राष्ट्रवाद की ओर बढ़ें- विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर जिला क्षत्रिय महासभा के युवा सम्मेलन आयोजित पुस्तिका का विमोचन
    ताजा ख़बरें

    भारत मां का वैभव स्थापित करने युवा राष्ट्रवाद की ओर बढ़ें- विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर जिला क्षत्रिय महासभा के युवा सम्मेलन आयोजित पुस्तिका का विमोचन

    admin By adminDecember 23, 2024No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। क्षत्रिय समाज सर्व समाज को अपने छाते में स्वीकार करे। क्षत्रिय समाज शिक्षित बने, कमजोरों को सहायता देकर बराबरी पर लाए। भारत माता का वैभव वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए राष्ट्रवाद की दिशा में आगे बढ़े। यह उद्गार मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह ने रुद्राक्षधाम स्टेडियम में जिला क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित क्षत्रिय युवा सम्मेलन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आजादी की सौवीं वर्षगांठ जब हम मनाएं तो एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो और भारत दुनिया का नेतृत्व करे।

    सम्मेलन में में जुटे क्षत्रिय समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि 21 वीं सदी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जैसा ताकतवर नेतृत्व हमारे देश को प्राप्त हुआ है। उन्होंने विश्व में देश की साख बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी शक्ति उसका मानव संसाधन होता है। यदि यह संसाधन युवा है तो यह ताकत और बढ़ जाती है। दुनिया के तमाम देश बूढ़े हो रहे हैं लेकिन हिंदुस्तान की आधी से अधिक आबादी युवा है। जब जब युवाओं ने करवट बदली, संकल्प और संघर्ष किया है तो निश्चित रूप से परिवर्तन आया है।
    विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि हमारी संस्कृति और आध्यात्म में हाड़ मांस के शरीर, पैसों और पद की पूजा नहीं होती। यहां कर्म और सद्गुणों की पूजा होती है। यहां प्रभु श्री राम, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, बुंदल केसरी महाराज छत्रसाल की तस्वीरों पर दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पांजलि अर्पित की गई। इन चारों विभूतियों के प्रेरणास्पद व्यक्तित्व कृतित्व को यदि युवा तरुणाई पढ़ेगी तो भारत के भविष्य में योगदान कर सकेगी। उन्होंने कहा कि यह चारों महापुरुष युवावस्था में संघर्ष का उदाहरण रहे हैं। आध्यात्मिक गुरु आदिशंकराचार्य ने जब भारतभूमि का भ्रमण किया और चार दिशाओं में चार मठों की स्थापना की तब उन्होंने हमारे धर्म और समाज को एक सूत्र में बांध दिया। जगद्गुरु आदि शंकराचार्य ने जब यह सब किया तो वे युवा ही थे। स्वामी विवेकानंद ने शिकागो की धरती पर धर्म सम्मेलन में जब सनातन और हिंदुत्व की पताका फहराई तब वे युवा ही थे। रानी लक्ष्मीबाई ने 1857 में जब स्वंतत्रता संग्राम में देश का नेतृत्व किया और प्राण न्यौछावर किए तब वे मात्र 23 वर्ष की थीं। उनके इस संघर्ष को भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव , राजगुरु, रामप्रसाद बिस्मिल,अऔर अश्फाक उल्ला ने आगे बढ़ा कर समझौते की बजाय फांसी के फंदे चूमे तब ये सभी युवा थे। मुगल आक्रांताओं से जब महाराणा प्रताप और महाराज छत्रसाल लड़ रहे थे तब वे युवा ही थे। आज हम इस आजाद देश में वोट की ताकत से सांसद, विधायक और पंचायतों के सदस्य चुन कर देश का निर्माण करते हैं यह सब इन महापुरुषों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस देश के युवाओं ने ही 1977 में इंदिरा गांधी के लगाए आपात काल को लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के नेतृत्व में इकट्ठा होकर उखाड़ फेका था।
    युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी मार्गदर्शन करती है और युवा पीढ़ी निर्माण करती है। युवा शिक्षित हो, हर क्षेत्र में आगे बढ़े लेकिन संस्कारी भी हों। माता पिता की आज्ञा को सर्वोपरि मानें। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम और भरत जैसे संस्कार, वाणी, आचरण, विचार और चरित्र की उज्जवलता से ही युवा देश और समाज का कल्याण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के नाम में ही श्री राधा और श्री माधव समाहित हैं। क्षत्रियों का महत्वपूर्ण धर्म एकता भी है जो प्रभु श्री राम और भरत के जीवन से हम सीख सकते हैं। प्रभु श्री राम का जीवन क्षत्रियों को बताता है कि क्षत्रिय हमेशा चरित्रवान होता है।
    क्षत्रिय समाज के छात्रावास निर्माण हेतु 51 लाख की राशि सौंपी
    जिला क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष श्री लखन सिंह ने अपनज अध्यक्षीय उद्बोधन में क्षत्रिय समाज की उपलब्धियों को सम्मेलन में रखा। उन्होंने कहा कि बामोरा स्थित लगभग 5 करोड़ कीमत की भूमि पर क्षत्रिय समाज का भवन बन रहा है। इसके ऊपर क्षत्रिय समाज की बेटियों को छात्रावास निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। इसके एक कमरे की निर्माण लागत 5 लाख है जिसे समाज के परिवार अपने सहयोग से नाम पट्टिका के साथ बनवा सकते हैं। बामोरा परिवार के सदस्य शिवराज सिंह, श्री भूपेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह एवं रूद्रप्रताप द्वारा 10 कमरों के लिए 51 लाख रूपए की राशि सौंपी। इस छात्रावास में रहने वाली छात्राओं की शिक्षा और भोजन की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री , खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि सागर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना हेतु नगरीय विकास मंत्री रहते हुए श्री भूपेंद्र सिंह ने 1 करोड़ की राशि आवंटित की थी। उससे प्रतिमा के निर्माण की प्रक्रिया अब तेजी से शुरू हो गई है। उन्होंने क्षत्रिय समाज के हित में पूर्व मंत्री, विधायक श्री भूपेंद्र सिंह द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों को भी याद किया।
    लघु पुस्तिका का विमोचन
    सम्मेलन के दौरान सभी अतिथियों और समाज के संरक्षक मंडल के सदस्यों ने युवा भाजपा नेता श्री अविराज सिंह द्वारा लिखित क्षत्रिय समाज की विभूतियों के जीवन पर आधारित लघु पुस्तिका का विमोचन किया।
    सम्मेलन को संरक्षक मंडल के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता चतुर्भुज सिंह राजपूत, पूर्व अध्यक्ष एड वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा, बुंदेल सिंह बुंदेला ने भी संबोधित किया। संचालन क्षत्रिय महासभा के युवा शाखा अध्यक्ष राहुल सिंह चौरा व मोनिका ठाकुर ने किया। आभार प्रदर्शन गोल्डी सिंह राजपूत उदयपुरा ने किया। सम्मेलन में जिले भर से हजारों की संख्या में आए युवा और समाज के वरिष्ठ जन शामिल रहे। सम्मेलन में उपस्थित प्रमुख जनों में करणी सेना परिवार से नरेन्द्र सिंह ठाकुर कैलवांश, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर सरखेड़ा, महेन्द्र राहुल सिंह रिछावार, संदीप सिंह कुशमगढ़, रविन्द्र वैस मड़पिपरिया करणी सेना जिला प्रभारी, शैलेन्द्र सिंह बमोरी, हेमराज सिंह पठारी, जिला क्षत्रिय महासभा सागर संरखक मण्डल के सर्वश्री भूपेन्द्र सिंह बामोरा, कृष्णा सिंह महुआखेड़ा, सौदान सिंह राठौर रहली, शेर सिंह सिमरघान, राजबहादुर सिंह, अनि सिंह पड़रई, राजकुमार सिंह सुमरेरी, जगत सिंह उदयपुरा, नर्मदा सिंह सुरखी, राजेन्द्र सिंह दरी, बलवंत सिंह कर्रापुर, भूपत सिंह सेमरा दौलत, शिवराज सिंह बड़े छापरी, जयंत सिंह बुंदेला मालथौन, कुवंर सिंह किर्रावदा, लोकेन्द्र सिंह लुहारी, जगत सिंह धवौली, पुष्पेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह पीपरा, राजकुमार सिंह ढाना नरयावली, जाहर सिंह बंडा, अजीत सिंह भैंसा, एड. जितेन्द्र सिंह ठाकुर गंभीरिया, चन्द्रप्रताप सिंह ठाकुर ईसरवारा, राजेन्द्र सिंह गंभीरिया, जगदीश सिंह सोलंकी मासाब, पाटई, गंधर्व सिंह अटारी, कमल सिंह दुदवारा, गोविंद सिंह, गोविंद सिंह टड़ा, सुधीर सिंह राजपूत केसली, राजकुमार बरकोटी, रामसिंह जी छीर, यावंत सिंह लंबरदार इमलिया, कुंवर सिंह नरेटा, रणधीर सिंह मासाब पटना, अमर सिंह राजपूत ढाबरी, मंगल सिंह दादा बण्डा, मेहरवान सिंह रूपऊ बीना, रघवीर सिंह राजपूत बीना, इन्द्राज सिंह खिरिया कर्रापुर, शिवराज सिंह दादाभाई सरगोली, गोल्डी भैया उदयपुरा शामिल हैं।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    March 7, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024473

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024318

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024269
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    By adminMarch 7, 20262

    सागर । केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विद्युत मंत्रालय नई दिल्ली की मनसा अनुसार 7 मार्च 2026…

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026

    बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार

    March 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    March 7, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024473

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024318

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.