सागर। आपको जीवन में आगे बढ़ना है तो अनुशासन सबसे ज्यादा जरूरी है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन अनुशासन का प्रत्यक्ष उदाहरण है। देश के युवाओं को अनुशासन के साथ आगे बढ़ना है तो उसका सर्वश्रेष्ठ मार्ग राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ है। वह अनुशासन, संस्कारों व राष्ट्र प्रेम की पाठशाला है। यह उद्गार युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने ग्राम सुमरेड़ी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

युवाओं से संवाद करते हुए अविराज सिंह ने कहा कि युवा किसी आयु तक सीमित नहीं है। जिसके पैरों में गति है वह युवा है। आचार्य विष्णुगुप्त चाणक्य ने कहा था युवा अवस्था में किया गया संघर्ष, परिश्रम हमें जीवन भर साथ देता है। किसी भी युवा के आचरण से उसके कुल का पता लगता है और बोली व्यवहार से उसके राष्ट्र का पता चलता है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ 2 अक्टूबर को अपने 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है। संघ की स्थापना केशव बलिराम हेडगेवार के मन में प्रश्न था कि भारत जो इतना वैभव शाली, गौरव शाली, विश्व पूर्ण हुआ करता था कि वह इतने वर्षों तक मुगलों और अंग्रेजों का गुलाम कैसे रहा। इस प्रश्न पर विचार करने से उनको उत्तर मिला कि हिन्दू एक नहीं था। तब उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की जिसका उद्देश्य है हिन्दू समाज को एक सूत्र में बांधना।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शाखाओं के माध्यम से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि आगामी 12 अक्टूबर को संघ का पद संचलना दोपहर में साढ़े तीन बजे खुरई नगर में निकलना है जिसमें युवा शक्ति शामिल होगी।
अविराज सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा तब हमारे युवा इतने सशक्त हो जायेंगे कि हमें बाहर रोजगार ढूढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमारे राष्ट्र का पैसा राष्ट्र में ही रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारा नारा होना चाहिए “हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी।“ हमें स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा को अपनाना है ताकि हम सभी मिल कर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर सकें।
कार्यक्रम में रविन्द्र राजपूत खुरई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, राजपाल सिंह मंडल अध्यक्ष, नीतेश यादव मंडल अध्यक्ष बरोदियाकलां, जमना प्रसाद अहिरवार जनपद अध्यक्ष खुरई, विवेक सिंह ठाकुर सरपंच सुमरेडी, कुंजन सिंह वरिष्ट नेता, ब्रजेश दुबे सरपंच सिलोधा, विजय ठाकुर भीलोन पूर्व सरपंच, संदीप ठाकुर गढ़ोलजागीर, पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर रारोन, राहुल सिंह वहारपुर, जसबीर ठाकुर, बलबंत सिंह मुड़री, सोनू ठाकुर सिमरिया, सुरेन्द्र सिंह सियाखेड़ी, अरविन्द लोधी सिलोधा, रिंकु राजपूत, जितेन्द्र राजपूत, छोटू पडरई, वीरेन्द्र सिंह ,प्रभात सिंह धनोरा, कैलाश पटेल, राकेश चढ़ार, रामनारायण ठाकुर, हरनारायण सिंह, देवेन्द्र सिंहलालू , रूपनारायण ठाकुर , दिग्विजय ठाकुर ,त्रिलोक सिंह बहारपुर, बादल सिमरिया, बृजभूषण नरोदा, कैलाश साहू ,कौशलेन्द्र सिंह प्यासी, धर्मेंद्र सचिव, प्रकाश मराज, पवन दीप पढ़रई, जसवीर, हनुमत, रामराजा मोन्टी, रोहित, अंकित ,यश ,भानू, खुमान सिंह रघुवंशी उजनेट, इमरत सिंह, राजा भाई, रातकिशोर सिंह विनायठा, लालसिंह सरपंच, सुरंश सिंह सरपंच कोमल सिंह सचिन गुप्ता सीईओ मालथौन, सुनील उइके इंजीनियर आदि उपस्थित थे।