सागर । विधायक शैलेन्द्र जैन की अर्धांगनी श्रीमति अनुश्री जैन द्वारा तुलसी विवाह एवं देवउठनी ग्यारस के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अपने निज निवास पर तुलसी ढारने का कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर बडी संख्या में सागर नगर की कार्तिक माह में व्रत एवं स्नान करने वाली माताओं-बहनों ने सहभागिता करते हुए तुलसी जी का पूजन किया। इनके पश्चात् सभी माताओं ने दिवारी गायन गाते हुए नृत्य कर अपनी सखियों को शुभकामनाएं दी। श्रीमति अनुश्री जैन ने बताया कि कार्तिक माह भगवान श्रीकृष्ण का पावन माह है इस माह में माताओं द्वारा एक माह लगातार व्रत करते हुए प्रतिदिन प्रातः काल उठकर घाट पूजन किया जाता है। इस प्रकार सखी भाव के साथ श्रीकृष्ण को घाट-घाट ढूढती है। यह एक प्रकार की तपस्या है, जिससे हमारे मन में आस्था, विश्वास एवं श्रद्धा बढ़ती है। प्रतिवर्ष इस पावन माह मेे हमारे द्वारा यह कार्यक्रम निवास पर आयोजित किया जाता रहा है। उसी क्रम अनुसार इस वर्ष भी यह कार्यक्रम पूर्ण भक्तीमय एवं बड़े हर्षोउल्लास के साथ आयोजित किया गया।