Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026

    बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार

    March 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
    • निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई
    • बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार
    • आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
    • सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
    • आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर
    • जनभागीदारी बढ़ाने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शत-प्रतिशत करने व गंदगी फैलाने वालों पर चालानी कार्रवाई एवं बकाया करों की राशि की सख्ती के साथ वसूली करने के निर्देश दिए निगमायुक्त ने
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » नारी शक्ति ही विकसित भारत की आधारशिला : केंद्रीय मंत्री दुर्गादास ऊईके विकसित भारत बजट मातृ शक्ति संवाद में केंद्र सरकार की योजनाओं का हुआ व्यापक विमर्श
    ताजा ख़बरें

    नारी शक्ति ही विकसित भारत की आधारशिला : केंद्रीय मंत्री दुर्गादास ऊईके विकसित भारत बजट मातृ शक्ति संवाद में केंद्र सरकार की योजनाओं का हुआ व्यापक विमर्श

    admin By adminFebruary 7, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा केंद्र सरकार के आम बजट के संदर्भ में विकसित भारत बजट 2026-27 मातृ शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री माननीय दुर्गादास ऊईके रहे।

    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी मौजूद थी एवं मंचासीन अतिथियों में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव, पूर्व मंत्री नारायण कबीरपंथी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक मेघा दुबे ने किया।
    केंद्रीय मंत्री दुर्गादास ऊईके ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति मां जगदंबा की प्रतीक है, जिसने सृष्टि के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने मातृ शक्ति को सम्मान, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है।
    उन्होंने बताया कि बजट में प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास एवं कामकाजी महिलाओं के लिए अलग छात्रावास निर्माण हेतु 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही एमएसएमई क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त करने के लिए भी 10,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें व्यवसाय से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।
    विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि यह बजट आम जनता, मातृ शक्ति और युवाओं को समर्पित बजट है। उन्होंने बताया कि शहरी विकास के लिए सर्वाधिक राशि प्राप्त करने वाले राज्यों में मध्य प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
    विधायक जैन ने लाड़ली बहना योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना मातृ शक्ति को आत्मसम्मान और संबल देने का माध्यम है। यह योजना 1000 रुपये प्रतिमाह से प्रारंभ होकर अब 1500 रुपये तक पहुंच चुकी है और भविष्य में इसे 3000 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से छोटे-छोटे उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बनें—एक कदम आप बढ़ाइए, सहयोग के लिए हम सभी साथ हैं
    भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट 2026-27 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट है। यह बजट मातृ शक्ति, युवा, किसान और गरीब वर्ग के सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जो योजनाएं लाई गई हैं, वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना में मातृ शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार के बजट में महिलाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और आवास से जुड़ी योजनाएं उनकी गरिमा और आत्मनिर्भरता को सशक्त करती हैं।
    उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के समन्वय से महिलाओं को हर स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं और नगर निगम भी महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रहा है।
    कार्यक्रम का आभार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव ने व्यक्त किया।
    इस अवसर पर मुख्य रूप से मनीषा विनय मिश्रा, डॉ ज्योति चौहान, याकृति जड़िया, पूजा सोनी, शारदा कोरी, पूजा श्रीवास्तव, सुप्रिया नवादे, किरण सैनी, प्रमिला मौर्य, उर्मिला सहारे, नीलम अहिरवार, अनीता अहिरवार, सोना कनई पेटल, मनोरमा उपाध्याय, रश्मि कुशवाहा, सुनीता रैकवार, मेघा मिश्रा, यशोदा विश्वकर्मा, मनोरमा उपाध्याय, पुष्पा पटेल, एलआईसी टीम प्रीति शर्मा, निशा शिंदे, रूप राज, माधुरी राजपूत सहित बहुत बड़ी संख्या में पार्टी की बहिनें, लाडली बहना एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026

    आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर

    February 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024473

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024318

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024269
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    By adminMarch 6, 20262

    सागर । जिला शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा तीनबत्ती पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की…

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026

    बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार

    March 1, 2026

    आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    February 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026

    बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार

    March 1, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024473

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024318

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.