खुरई। 2013 के बाद भूपेन्द्र भैया ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में विकास का नया दौर शुरू किया। उनके विधायक बनने के बाद से निरंतर प्रगति के पथ पर अपनी विधानसभा आगे बढ़ रही है। भूपेन्द्र भैया के विकास के सोच का ही नतीजा है कि आपके ग्राम में 1 करोड़ 36 लाख रूपए के विकास कार्य किए हैं। यह बात भाजपा युवा नेता अविराज सिंह ने घोरट में 37.49 लाख रूपये के विकास कार्यों के भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

युवा नेता अविराज सिंह ग्राम घोरट में 37.49 लाख रूपये की लागत राशि से बनने वाले नवीन पंचायत भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। श्री सिंह ने कहा कि मेरा पारिवारिक संबंध संपूर्ण खुरई विधानसभा से है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में पेयजल की समस्या में सुधार होगा। खुरई विधानसभा मध्यप्रदेश की कुछ विधानसभाओं में से एक बनेगी जहां 100 प्रतिशत पीने के पानी की व सिंचाई की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में भूपेन्द्र भैया द्वारा क्षेत्र में सैकड़ों स्टेडियम का निर्माण कराया गया है। खुरई में प्रत्येक वर्ष होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र की 500 टीमें भाग लेतीं हैं। उन्होंने कहा कि 55 हजार आवासों का निर्माण अकेले खुरई विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। अविराज सिंह ने कहा कि खुरई में साठ हजार माताएं, बहनों के नाम लाड़ली बहना योजना में जोड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि हमें अभी शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में और कार्य करना है। खुरई विधानसभा क्षेत्र को हम विकसित बनाएंगे, इसके साथ ही हम सब मिलकर खुरई को विकसित के साथ समृद्ध विधानसभा बनाएंगे। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष जमुना प्रसाद अहिरवार, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रविन्द्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष धनौरा राजपाल सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष खुरई नगर राहुल चौधरी, सरपंच घोरट सौरभ कुर्मी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुर्म, नीतिराज पटैल, राम शास्त्री, अंकित ठाकुर, नरेन्द्र दुबे बनहट, भुजवल सिंह (सरपंच बिलैया), खलक सिंह ठाकुर रेगुवा, भुजवल सिंह लोधी, जगन्नाथ कुशवाहा, अशोक लोधी, राजा भाई धांगर, रघुवीर लोधी, जमुना कुशवाहा, हरजू कुशवाहा, रामगुलाम कुशवाहा, करोड़ी कुशवाहा, रामप्रसाद अहिरवार, फूलसिंह अहिरवार, राहुल ठाकुर, सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण, भाजपा नेता, युवा नेता सहित श्रृद्धालुगण उपस्थित थे।