सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें मुख्य रूप से पेयजल, सफाई, संपत्तिकर, नाली, सड़क एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषय शामिल रहे।

जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को संबंधित शाखाओं के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का गंभीरता से परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए जिससे नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ।
इसके साथ ही शहर में पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु नगर निगम द्वारा चार प्रमुख पानी टंकियों पंतनगर, मोतीनगर, शनीचरी एवं विट्ठल नगर पर जल सुनवाई का आयोजन किया गया। जल सुनवाई के दौरान स्थानीय नागरिकों ने पानी की आपूर्ति, दबाव, समय एवं अन्य तकनीकी समस्याओं से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं।
नगर निगम अधिकारियों द्वारा नागरिकों से प्राप्त आवेदनों को संकलित कर संबंधित जल प्रदाय शाखा एवं टाटा प्रोजेक्ट के अधिकारियों को सौंपा गया तथा नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि उनकी पेयजल संबंधी समस्याओं का निराकरण एक सप्ताह के भीतर कर दिया जाएगा। जल सुनवाई के दौरान अधिकारियों ने मौके पर ही कुछ समस्याओं का त्वरित समाधान भी कराया।
नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने कहा कि नगर निगम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और जनसुनवाई एवं जल सुनवाई जैसे माध्यमों से नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं निर्धारित माध्यमों से दर्ज कराएं ताकि समय पर उनका निराकरण किया जा सके।