सागर। लोकसभा में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन द्वारा प्रस्तुत केंद्र सरकार के आम बजट पर पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक, जनकल्याणकारी तथा दूरदर्शी बजट बताया।

उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। श्री सिंह ने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा निम्न एवं मध्यम वर्ग के हितों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने तथा किसानों की आय में वृद्धि के लिए सरकार द्वारा अनेक प्रभावी योजनाओं की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, उच्च उपज बीज अभियान, कपास उत्पादकता अभियान तथा किसान ऋण पत्र की सीमा बढ़ाने जैसे निर्णय अन्नदाताओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए यह बजट नए अवसरों का सृजन करेगा। सरकारी विद्यालयों में अटल नवाचार प्रयोगशालाओं की स्थापना, कौशल उत्कृष्टता केंद्रों का निर्माण, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों एवं चिकित्सा शिक्षा में विस्तार तथा स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने वाली योजनाओं से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर श्री सिंह ने कहा कि प्रथम बार उद्यम आरंभ करने वाली महिलाओं के लिए ऋण सुविधा, शी-मार्ट की स्थापना, ग्रामीण महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों को सहायता तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा। निम्न एवं मध्यम वर्ग के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कर व्यवस्था में सरलीकरण, कर कटौतियों में वृद्धि, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर बढ़ा हुआ व्यय तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से आम नागरिक को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
श्री सिंह ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भर भारत की दिशा को और अधिक मजबूत करेगा तथा देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की ओर अग्रसर करेगा।