सागर । नगर निगम द्वारा लोकतंत्र के उत्सव एसआईआर सर्वे के दौरान नागरिकों को होने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से वार्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने निगमायुक्त एवं सह अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार खत्री की उपस्थिति में 3 वार्डों गोपालगंज, सिविल लाइन एवं वृंदावन वार्ड के नागरिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु गोपालगंज वार्ड स्थित झंडा चैक पर शिविर का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण ष्एसआईआरष् सर्वे शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि सर्वे के दौरान किसी भी नागरिक को कोई कठिनाई या असुविधा न हो। इसी उद्देश्य से प्रत्येक वार्ड में शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्या का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सर्वे टीमों व बीएलओ के सहयोग से यह शिविर जनसुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं ताकि नागरिक सीधे पहुंचकर अपनी समस्या बता सकें और उसी समय आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। निगमायुक्त एवं सह अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार खत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा जरूरतमंद नागरिकों को सर्वे प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जाए।नगर निगम द्वारा आगामी दिनों में अन्य वार्डों में भी इसी प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे एसआईआर सर्वे कार्य को सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज कराए। शिविर में नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया । इस अवसर पर एम आई सी सदस्य रुपेश यादव, राजकुमार पटेल, पार्षद श्रीमती रूबी कृष्ण कुमार पटेल, प्रहलाद पटेल, पार्षद प्रतिनिधि श्री डब्बू साहू, उपायुक्त एस एस बघेल, सहित नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।