सागर । शहर की वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने एवं धूल प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने विभिन्न क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने सफाई कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सड़कों की सफाई से पूर्व अनिवार्य रूप से पानी का छिड़काव किया जाए, ताकि सफाई के दौरान उड़ने वाली धूल को रोका जा सके और वायु की गुणवत्ता प्रभावित न हो।

निगमायुक्त ने कहा कि सड़कों की ड्राई स्वीपिंग से धूल के कण हवा में घुल जाते हैं, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए सफाई कार्य वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल तरीके से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जोन प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि रोड स्वीपिंग के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी का छिड़काव किया जाए। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने डिवाइडरों एवं सड़क किनारे की हरित पट्टियों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिवाइडर के आसपास कचरा जमा न होने दिया जाए तथा लगाए गए पौधों को प्रतिदिन पानी देकर उन्हें हरा-भरा रखा जाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शहर की सुंदरता भी बनी रहे। संजय ड्राइव क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि दुकान के आसपास गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकानदार यह सुनिश्चित करें कि उनके प्रतिष्ठान के आसपास कचरा न फैले और निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालें।
इसके पश्चात निगमायुक्त काकागंज वार्ड स्थित फायर स्टेशन भवन परिसर पहुंचे, जहाँ उन्होंने वाहन शाखा के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कार्य में वाहनों से पानी के छिड़काव की व्यवस्था सुचारु रूप से की जावे। निगमायुक्त ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने में नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने नागरिकों एवं दुकानदारों से अपील की कि वे स्वच्छता के प्रति स्वयं जागरूक रहें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सागर शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण वाला शहर बनाया जा सके।