सागर । डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रावासों के छात्र-छात्राओं ने आज विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के संबंध में गौर यूथ फोरम के पदाधिकारियों ने आज पुस्तकालय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर लगभग 200 छात्र-छात्राएं केंद्रीय पुस्तकालय के समीप एकत्रित होकर अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया।

छात्र-छात्राओं की प्रमुख मांग यह रही कि अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों की भांति यहां भी 24 घंटे पुस्तकालय की सुविधा प्रारंभ की जाए, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शोध विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन का अवसर मिल सके। इसके अतिरिक्त पुस्तकालय में लंबे समय से बंद पड़े कंप्यूटरों को शीघ्र चालू कर सुचारु संचालन सुनिश्चित करने तथा बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए पुस्तकालय की सीटिंग क्षमता बढ़ाने की भी मांग की। विद्यार्थियों का कहना है कि वर्तमान में सीमित सीटों के कारण कई विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु बैठने के लिये पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा है। पुस्तकालय में विद्यार्थियों के लिये शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिये एवं आधुनिक किताबें उपलब्ध कराने की मांग की!
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से गौर यूथ फोरम की जिला इकाई के महामंत्री यश सिंह भूमिहार, प्रदेश महामंत्री आशुतोष पाठक ,अंशुल शर्मा छात्रावास अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा , प्रशांत तिवारी ,ध्रुव शर्मा ,चंदन महतो अमित सिंह, अमन कुमार छमा, महिमा, प्रियंका , मयूरी, संजना , प्रीति, रेटिना , सुतिक्ष्ण यादव, लक्ष्मीनारायण आकाश , अनीश , अभिषेक शगुन आदित्यप्रकाश एवं उपस्थित रहे।
छात्र-छात्राओं ने विवि प्रशासन से आग्रह किया है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए !
विद्यार्थियों ने अगले चरण की चेतावनी दी कि ज्ञात हो कि छात्रावासों में खाने की व्यवस्था पूर्णतः ठप है ! अगर फरवरी माह में खाने की व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं की गई तो विवि आफिस के किसी अधिकारी को बैठने नहीं दिया जायेगा उनके आफिस में डेरा डालकर वहीं खाना बनाया जायेगा!