Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    क्षत्रिय समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल को रुद्राक्षधाम सागर में होगा 51 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन, पहली बैठक 21 मार्च को

    March 19, 2026

    वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधीः राष्ट्रभक्ति और युवा चेतना की अमर प्रेरणा- अविराज सिंह

    March 19, 2026

    विश्वविद्यालय : भूविज्ञान विभाग के 16 छात्र सीएसआईआर–नेट में सफल

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्षत्रिय समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल को रुद्राक्षधाम सागर में होगा 51 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन, पहली बैठक 21 मार्च को
    • वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधीः राष्ट्रभक्ति और युवा चेतना की अमर प्रेरणा- अविराज सिंह
    • विश्वविद्यालय : भूविज्ञान विभाग के 16 छात्र सीएसआईआर–नेट में सफल
    • भारत का पंचांग शक संवत नहीं, विक्रम संवत ही सर्वमान्य है: मंत्री गोविंद राजपूत विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर संस्कृति, परंपरा और समृद्धि का दिया संदेश
    • आईएमए का वर्ल्ड ग्लूकोमा वीक पर संदेश : 40 साल से ज्यादा उम्र होने पर जरूर कराएं आंखों की जांच भारत में करीब 1.2 करोड़ लोग ग्लूकोमा से प्रभावित
    • सागर शहर में छोटी झील की सफाई कर “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तीसरे चरण का शुभारम्भ किया गया स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर को प्रथम रैंक लाने स्वच्छता अभियान का हुआ शुभारम्भ
    • 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी, कलेक्ट्रेट में मची हलचल
    • मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही — भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त, आदतन आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » सागर शहर में छोटी झील की सफाई कर “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तीसरे चरण का शुभारम्भ किया गया स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर को प्रथम रैंक लाने स्वच्छता अभियान का हुआ शुभारम्भ
    सामाजिक सरोकार

    सागर शहर में छोटी झील की सफाई कर “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तीसरे चरण का शुभारम्भ किया गया स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर को प्रथम रैंक लाने स्वच्छता अभियान का हुआ शुभारम्भ

    admin By adminMarch 19, 2026No Comments29 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) के पावन दिन “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तीसरे चरण का शुभारम्भ सागर शहर में करते हुए निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील के भाग छोटी झील की सफाई की । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप शासन के निर्देशानुसार आज 19 मार्च से 30 जून तक यानि करीब साढ़े तीन महीने तक चलने वाले इस राज्य स्तरीय अभियान अंतर्गत सागर शहर के सभी जल स्रोतों के जल को साफ स्वच्छ बनाकर इन्हें संरक्षित करने का प्रयास किया जायेगा।

    निगमायुक् राजकुमार खत्री ने छोटी झील किनारे संजय ड्राइव रोड की ओर निर्माणधीन घाट पर जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों और नगर निगम की टीम के साथ सामूहिक सफाई अभियान चलाकर धुलाई सफाई का कार्य किया। उन्होंने सभी के साथ मिलकर छोटी झील से जलकुम्भी व कचरा बाहर निकाला। नगर निगम की फायर लारियों और जैटिंग प्रेसर मशीनों की मदद से घाट और छतरियों की धुलाई की गई। घाट पर निर्मित मंदिरों में विराजमान 12 ज्योतिर्लिंग शिवलिंगों पर जलाभिषेक किया गया व मंदिरो की धुलाई की गई।
    *जल, वायु, मृदा व अन्य सभी प्रदूषणों पर नियंत्रण पाकर सागर को नंबर-1 बनाने में नागरिक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं*
    निगमायुक्त ने कहा की जल, मिट्टी और वायु प्रदूषण सहित अन्य जो भी प्रदूषण हैं उन पर नागरिकों के महत्वपूर्ण सहयोग से हमें नियंत्रण पाते हुए सागर को नंबर-1 बनाना है। विभिन्न प्रदूषणो को कम कर नागरिकों की जीवन गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के निरंतर प्रयास निगम प्रशासन द्वारा किये जा रहे हैं। जल, वायु, मृदा व अन्य सभी प्रदूषणो पर नियंत्रण पाकर सागर को नंबर-1 बनाने में नागरिक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और सकारात्मक सहयोग प्रदान करें।
    *निगमायुक्त ने जल स्रोतों और जल के संरक्षण का दिलाया संकल्प*
    उन्होंने जल स्रोतों को साफ स्वच्छ रखकर जल संरक्षण में अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दिलाते हुए कहा की प्रत्येक नागरिक को यह संकल्प लेना चाहिए की वह सभी प्रकार के प्रदूषणो को अपने स्तर पर कम करने में अपना शतप्रतिशत देगा। उन्होंने कहा की पूजन विसर्जन सामग्री आदि पॉलीथिन में भरकर जल स्रोतों में न डालें। जल स्रोत के आसपास बने निर्मल कुंड में विसर्जन करें। घरों से निकलने वाला गीला-सूखा कचरा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहनों में ही दें। खाद्य सामग्री या पेकिंग के रेपर आदि सड़क पर न फेकें ये उड़कर या बहकर जल स्रोतों तक पहुंचकर जल प्रदूषित करते हैं, सड़क किनारे लगे डस्टबिनों का उपयोग करें। उन्होंने कहा की सभी सागरवासी भाग्यशाली हैं की पूर्वजों ने शहर के बीच लाखा बंजारा झील जैसा लगभग 400 एकड़ में फैला विशाल जल स्रोत हमें विरासत में दिया है। इस ऐतिहासिक विरासत को भविष्य के लिए संरक्षित रखना हम सब का नैतिक दायित्व है जिम्मेदारी है।
    *लाखा बंजारा झील के कायाकल्प से झील को भविष्य के लिए संरक्षित करने में मिला अभूतपूर्व सहयोग*
    लाखा बंजारा झील के आकर्षक कायाकल्प ने झील के अस्तित्व को भविष्य के लिए सुरक्षित बनाया है। छोटी झील में एकत्र जल को भी झील का कायाकल्प कर संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा की तिली मार्ग व संजयड्राइव रोड की ओर लगे छोटी झील के किनारों पर लाल पत्थर से निर्मित रॉयल छतरीयों को स्थापित कर इसके स्वरूप को आकर्षक बनाया जा रहा है। छोटी झील किनारे बने ब्लैक स्पॉट को समाप्त कर नागरिकों हेतु आंनद स्थल के रूप में घाट विकसित किया गया है। इस घाट को आध्यात्मिक सांस्कृतिक ऊर्जा से परिपूर्ण बनाने के लिए 12 ज्योतिर्लिंग सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतिमाओं की स्थपना की गई है।
    *स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर को प्रथम रैंक लाने हेतु स्वच्छता अभियान का हुआ शुभारम्भ*
    निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने छोटी झील किनारे नवनिर्मित घाट पर जनप्रतिनिधियों, नागरिकों व सफाईमित्रों के साथ झाडू लगाकर व घाट की धुलाई कर स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर को प्रथम रैंक पर लाने हेतु स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा की विगत स्वच्छता सर्वेक्षण में सभी सफाईमित्रों, नगर निगम की टीम और नागरिकों के सयुक्त प्रयासों से सागर ने 77वीं राष्ट्रीय रैंक से ऊपर उठकर 10वीं नेशनल रैंक प्राप्त की थी। इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में हमारा लक्ष्य 10वीं रैंक से ऊपर उठकर प्रथम स्थान हासिल करना है और आप सभी के इसी जुनून और जज्बे से हमारा सागर स्वच्छता में नंबर-1 अवश्य बनेगा। स्वच्छता में अव्वल बनने हेतु आवश्य लगभग सभी आयामों पर गहनता से कार्य किया जा रहा है। नागरिकों में भी सागर को अव्वल बनाने का जज्बा दिखाई दे रहा है सागर के रहवासी अब आगे आकर शहर की सफाई में सहयोग कर रहे हैं। शहर को स्वच्छ सुंदर व सुरक्षित बनाने में नागरिकों की सहभागिता बढ़ रही है। कटरा सहित अन्य क्षेत्रों में लगे पौधों को हरा भरा बनाएं रखने के लिए निगम प्रशासन के साथ ही नागरिकों द्वारा भी पानी सींचने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। कचरा कलेक्शन बिलों का भुगतान भी नागरिकों द्वारा किया जा रहा है। इससे सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा और सागर स्वच्छता में प्रथम रैंक हासिक करेगा।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    क्षत्रिय समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल को रुद्राक्षधाम सागर में होगा 51 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन, पहली बैठक 21 मार्च को

    March 19, 2026

    हिंदू नववर्ष भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक – भूपेन्द्र सिंह भारतीय नवसंवत्सर सांस्कृतिक स्वाभिमान का प्रतीक

    March 18, 2026

    कुत्तों की नसबंदी हेतु अधिकृत एजेंसी यारा फाउंडेशन पुणे ने नगर निगम आयुक्त के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया निगमायुक्त ने मधुकर शाह वार्ड से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए

    February 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024479

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024320

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024269
    Don't Miss
    सामाजिक सरोकार

    क्षत्रिय समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल को रुद्राक्षधाम सागर में होगा 51 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन, पहली बैठक 21 मार्च को

    By adminMarch 19, 20262

    सागर। क्षत्रिय महासभा जिला सागर द्वारा आगामी 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व पर रुद्राक्षधाम…

    वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधीः राष्ट्रभक्ति और युवा चेतना की अमर प्रेरणा- अविराज सिंह

    March 19, 2026

    विश्वविद्यालय : भूविज्ञान विभाग के 16 छात्र सीएसआईआर–नेट में सफल

    March 19, 2026

    भारत का पंचांग शक संवत नहीं, विक्रम संवत ही सर्वमान्य है: मंत्री गोविंद राजपूत विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर संस्कृति, परंपरा और समृद्धि का दिया संदेश

    March 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    क्षत्रिय समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल को रुद्राक्षधाम सागर में होगा 51 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन, पहली बैठक 21 मार्च को

    March 19, 2026

    वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधीः राष्ट्रभक्ति और युवा चेतना की अमर प्रेरणा- अविराज सिंह

    March 19, 2026

    विश्वविद्यालय : भूविज्ञान विभाग के 16 छात्र सीएसआईआर–नेट में सफल

    March 19, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024479

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024320

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.