सागर । वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ आज पूरे जिले में साथ मनाई गई। कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक प्रदीप लरिया, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में इसका शुभारंभ किया गया, जहां सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का गायन किया गया एवं पुलिस बैंड ने वंदे मातरम गीत की धुन बजाई।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि यह वर्षभर चलने वाला राष्ट्रव्यापी अभियान चार चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर वंदे मातरम का गायन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम गीत की रचना बंकिम चंद्र चटर्जी ने 1875 में की थी, जो बाद में उनके उपन्यास आनंदमठ का हिस्सा बना। यह गीत भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का एक महत्वपूर्ण प्रतीक बन गया और आज भी राष्ट्रीय एकता और गर्व का भाव जगाता है । कार्यक्रम में शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा आकर्षक वंदे मातरम गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में नई दिल्ली से प्रसारित मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण एवं कार्यक्रम को वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम के अंत में मंत्री श्री राजपूत ने उपस्थित सभी जन समुदाय, अधिकारी, कर्मचारी को स्वदेशी का उपयोग करने के लिए शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर वीरेंद्र पाठक, रामेश्वर नामदेव, रुपेश यादव, नेवी जैन, पतंजलि योग निकेतन से भगत सिंह, गायत्री परिवार से एसएल वर्मा, जन अभियान परिषद से चंद्रशेखर शुक्ला, के के मिश्रा, सुश्री नीलिमा वानखेडे, नरेंद्र अहिरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के वी, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि समस्त विभागों के विभाग अधिकारी छात्र-छात्राएं पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।