सागर । पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत सागर नगर मंडल के षष्ठम सत्र में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं और उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं दायित्वों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।
महापौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की मूल विचारधारा, संगठनात्मक मूल्यों और सेवा भाव को सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। एक प्रशिक्षित, जागरूक एवं सक्रिय कार्यकर्ता ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखता है और संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा आधारित संगठन है, जो “राष्ट्र प्रथम” के सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत आज भी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। इस सिद्धांत का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुँचाना है, जिससे समावेशी और संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके।
महापौर ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों गरीबों को पक्के घर, आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ, उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएँ से मुक्ति तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से जरूरतमंदों को खाद्य सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इन योजनाओं ने समाज के कमजोर वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में विकास एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं, युवाओं, किसानों और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।
महापौर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में सेतु की भूमिका निभाएँ। प्रत्येक कार्यकर्ता को चाहिए कि वह घर-घर जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दे, उन्हें लाभ दिलाने में सहयोग करें और समाज में विश्वास का वातावरण बनाए। यही कार्यकर्ता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें संगठन के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुँचाने के लिए प्रेरित करते हैं। यह अभियान कार्यकर्ताओं में अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव को और अधिक सुदृढ़ करता है।
कार्यक्रम के अंत में महापौर ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा, समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाएं तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने का संकल्प लें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से एक सशक्त संगठन, समृद्ध समाज और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव होगा।