सागर । महापौर श्रीमती संगीता तिवारी को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की आपत्तिजनक शब्दावली से भाजपा का चाल,चरित्र और चेहरा सामने आ गया है। भाजपा के नेता और जनप्रतिनिधियों के बीच चल रही राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई एक अलग बात है, लेकिन प्रथम नागरिक जैसे पद पर बैठी महिला के बारे में कुकृत्य जैसे शब्द लिखना कितना सही है, इसका आत्मअवलोकन करने की भाजपा के नेताओं को जरूरत है। सागर नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। पूरी लड़ाई भ्रष्टाचार और कमीशनबाजी को लेकर चल रही है। नगर निगम का वर्तमान कार्यकाल इतिहास का सबसे कलंकित कार्यकाल बनता जा रहा है।

जिला शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि राजनीति में दलों के अंदर मतभिन्नता हो सकती है,लेकिन महिलाओं के ऊपर इस तरह की शब्दों का प्रयोग राजनीति में वर्जित होना चाहिए। सत्ता रुड़ राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है भाजपा अपने जिम्मेदार पदाधिकारियो को शब्दों की मर्यादा का पालन करना सिखाए .भाजपा संस्कार की बाते करती है, उनके पदाधिकारी अमर्यादित शब्दाचरण करते है।