सागर। अतिशय तीर्थ क्षेत्र मंगलगिरि में 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक परम पूज्य गणाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के सानिध्य में पंचकल्याणक महामहोत्सव एवं जैनेश्वरी दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को गति देने हेतु पंचकल्याणक समिति द्वारा शहर के मध्य में नगर कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र कुमार जैन द्वारा परम पूज्य समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
शुभारंभ अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि मंगलगिरि तीर्थ सागर की आत्मा है। यहाँ होने वाला पंचकल्याणक महामहोत्सव न केवल जैन समाज के लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव होगा। यह आयोजन समाज में सद्भाव, संयम और अहिंसा के मूल्यों को स्थापित करेगा।”
उन्होंने कहा गणाचार्य विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित यह आयोजन हमारे क्षेत्र के लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। जिस प्रकार आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने सागर की भूमि को आध्यात्मिक चेतना से आलोकित किया, उसी परंपरा को यह पंचकल्याणक महामहोत्सव आगे बढ़ाएगा।
विधायक जैन ने कहा कि वे इस आयोजन में पूर्ण सहयोग और सहभागिता सुनिश्चित करेंगे मेरी जो भी भूमिका इस आयोजन में होगी, उसका मैं पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा। यह केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सागर की पहचान, संस्कृति और समाज के एकता के भाव का प्रतीक है।
उन्होंने समिति के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि “पंचकल्याणक समिति का यह समर्पण और संगठनशीलता प्रशंसनीय है। इस आयोजन से न केवल समाज को धार्मिक प्रेरणा मिलेगी, बल्कि सागर में धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक गौरव को भी नई दिशा मिलेगी
कार्यक्रम में संतोष जैन घड़ी, नरेंद्र जैन सूत, प्रवीण जैन, जयकुमार जैन, हर्ष सराफ, अभिषेक जैन, अशोक जैन पीड़ारुआ, दिनेश जैन, कमलेंद्र जैन, मनोज जैन बंगेला, नीलेश जैन, नरेंद्र नायक, सत्येंद्र सोधिया, रितुल सराफ, प्रदीप जैन पड़ा, सुनील जैन, अमन जैन, महेंद्र वालेह, मुकेश जैन करैया सहित बड़ी संख्या में जैन समाजजन, श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे।