सागर । नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगर निगम सागर को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक शत-प्रतिशत निराकरण करने पर पूरे प्रदेश की 16 नगर निगमों में 99.96 अंक प्राप्त कर ए- ग्रेड के साथ ही मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा 1 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक की अवधि में प्रदेश के सभी 16 नगर निगमों की शिकायत निवारण प्रक्रिया का आकलन किया गया। इस आकलन में सागर नगर निगम ने 99.96% अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग कर संबंधित विभागों को समय सीमा में शिकायतों का संतोषजनक समाधान करने के निर्देश दिए गए तथा उनके कुशल मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि सागर नगर निगम ने पहली बार प्रदेश में अपनी पहचान को और अधिक मजबूत करते हुए नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करते हुए प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन का उदाहरण पेश किया। नगर निगम सागर को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण करने हेतु किए गए उत्कृष्ट कार्य करने पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त सहसचिव श्री भरत यादव ने नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री को प्रशंसा पत्र भेजकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करने की आशा व्यक्त की है। निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने इस उपलब्धि के प्राप्त होने पर नगर निगम के अधिकारियों, इंजीनियर व सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में कार्य करने वाले सभी अधिकारियों,कर्मचारियों को बधाई दी है।