सागर । नगर निगम अंतर्गत वार्ड-वार्ड में गलियों का निरीक्षण कर डेयरी संचालन करने, पेयजल की बर्वादी करने और स्वच्छता में बाधक बनने वालों पर नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री द्वारा समक्ष में खड़े होकर कड़ी कार्यवाही करायी जा रही है। निगमायुक्त श्री खत्री ने कहा की निगम द्वारा अभियान चलाकर की जा रही इस कार्यवाही का असर जल्दी ही सभी वार्डों में दिखेगा। शहर में डेयरी विस्थापन की मुहिम लगातार चला कर प्रत्येक डेयरी को शहर से बाहर करने का लक्ष्य पूरा किया जायेगा।

इसके लिए डेयरी संचालकों से लगातार सम्पर्क कर समझाइस दी गई, डेयरी विस्थापन परियोजना स्थल हफसिली में विभिन्न आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मुहैया करायी गई हैं निकट भविष्य में जो और भी आवश्यकतायें होंगी निगम प्रशासन डेयरी संचालकों का हर सम्भव सहयोग प्राथमिकता से करेगा। इसके बाबजूद हफसिली या शहर से बाहर अन्यत्र डेयरी विस्थापित न करने वालों पर निगम प्रसाशन की कार्यवाही जारी रहेगी। शनिवार को सुबह लीलाधर यादव की डेयरी, हर्ष यादव की डेयरी और रामसेवक यादव की डेयरी इतवारी वार्ड सहित शहर के चिन्हित आठ डेयरी संचालकों के नल कनेक्शन काटने के निर्देश दिये हैं, आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी। जिन डेयरी संचालकों के पास हफसिली में प्लॉट उपलब्ध नहीं हो पाएं हैं वे निगम प्रशासन से सम्पर्क करें उन्हें उनकी डेयरी क्षमता अनुरूप प्लॉट उपलब्ध कराया जायेगा। हफसिली का उक्त डेयरी परियोजना स्थल प्रकृतिक वातावरण से परिपूर्ण है पशुओं हेतु अनुकूल वातावरण है पर्याप्त पानी की उपलब्धता है आवश्यकता पड़ने पर और भी ट्यूबवेल बोर आदि कराएं जायेंगे। उन्होंने निगम के इंजीनियर्स को हफसिली में ट्यूबवेल बोर आदि की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये । निगमायुक्त ने बल्लभनगर चंद्रशेखर वार्ड का निरीक्षण किया । उन्होंने वार्ड की सकरी गलियों में पहुंचकर यहां पेयजल सप्लाई के दौरान नलों से बहता पानी देखकर लगभग 20 नलों में टोंटी लगवाई। उन्होंने नगर निगम और टाटा की जलप्रदाय टीम को निर्देश देते हुए कहा की इस प्रकार प्रत्येक घर के नल कनेक्शन चिन्हित कर टोंटी लगाएं और पाईप लाईन या वॉल्व चाबी के आसपास समस्त लीकेज सुधार कर करें। पेयजल की बूंद बूंद कीमती है सभी को इसके महत्व को समझना चाहिए। नागरिकों को स्वयं भी पेयजल बचाने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। निगम प्रशासन नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान कर उनके जीवन को आसान बनाने के लिए प्रतिब्ध है। और इसके लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। शहर को स्वच्छ सुंदर सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने हेतु गति से अभियान चलाकर कार्य किये जा रहे हैं।
*पानी के अपव्यय को रोकने हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी*- निगमायुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार नगर निगम और टाटा के अधिकारियों द्वारा सभी वार्डों में टोंटी लगाने एवं पानी के अपव्यय को रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं
इनमें पंतनगर वार्ड में 07582-244552, करीला संतरविदास वार्ड 07582-366240, मोतीनगर वार्ड में 07582- 367565 , शनीचरी वार्ड में 07582-354590 पर फोन करके नागरिकगण पानी के अपव्यय की सूचना दे सकते हैं, सूचना मिलने के बाद संबंधित जोन के अंतर्गत आने वाले वार्डों में टोंटी लगाने तथा पानी का अपव्यय रोकने हेतु कार्रवाई की जाएगी ।