सागर । नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में जर्जर एवं क्षतिग्रस्त मकानों को गिराने की कार्रवाई की जा रही है । शनिवार को उपायुक्त एवं अतिक्रमण प्रभारी श्री एस एस बघेल की उपस्थिति में कटरा वार्ड में बाबूलाल कोरी के दो मंजिला जर्जर एवं क्षतिग्रस्त मकान को गिराने की कार्रवाई की गई। निगम आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत जर्जर एवं क्षतिग्रस्त ऐसे भवन जिनसे जनहानि होने की संभावना है उनके भवन स्वामियों को नोटिस देकर नियमानुसार गिराने की कार्यवाही की जाए तथा ऐसे भवनों में निवास करने वाले परिवारों को समझाइश दी जाए कि वे जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों में निवास न करें उन्हें खाली कर दें।
कार्रवाई के दौरान उपयंत्री दिनकर शर्मा, कृष्ण कुमार चौरसिया, राजू रैकवार सहित अतिक्रमण टीम उपस्थित थी ।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
- निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई
- बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार
- आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर
- जनभागीदारी बढ़ाने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शत-प्रतिशत करने व गंदगी फैलाने वालों पर चालानी कार्रवाई एवं बकाया करों की राशि की सख्ती के साथ वसूली करने के निर्देश दिए निगमायुक्त ने
