भोपाल। आगामी 1 फरवरी को सागर के रुद्राक्षधाम मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित श्री दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि भोपाल में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से भेंट कर उनसे 1 फरवरी को दक्षिणमुखी भगवान श्री हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन के मुख्य आतिथ्य का आग्रह किया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। विधायक श्री सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित श्री दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्री रामकथा का सात दिवसीय आयोजन आगामी 31 जनवरी से 6 फरवरी तक आयोजन है। सुप्रसिद्ध रामकथा वाचक पं प्रेमभूषण जी महाराज के श्रीमुख से सभी को श्रीरामकथा के श्रवण का अवसर मिलेगा। इस सात दिवसीय आयोजन के द्वितीय दिवस 1 फरवरी को प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा जिसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डा मोहन यादव होंगे। आयोजन की व्यापक तैयारियां अभी से आरंभ हो चुकी हैं।