सागर।विधायक शैलेंद्र जैन ने संत रविदास वार्ड स्थित छोटा करीला क्षेत्र में 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, पार्षद धर्मेंद्र खटीक, चेतराम अहिरवार, मनीष चौबे, यश अग्रवाल , रामेश्वर यादव, राहुल वैध सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, वरिष्ठजन एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि यह सामुदायिक भवन वार्डवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए एक उपयोगी स्थल सिद्ध होगा। इसमें सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी ताकि लोगों को अपने क्षेत्र में ही आयोजन करने की सुविधा मिले।”
हमरा उद्देश्य केवल भवन बनाना नहीं, बल्कि ऐसा बुनियादी ढाँचा तैयार करना है जो जनता की जरूरतों के अनुरूप हो और आने वाली पीढ़ियों को सुविधा दे सके । उन्होंने कहा कि छोटा करीला क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और जल्द ही यहाँ अन्य आवश्यक कार्य भी प्रारंभ होंगे।