सागर । राधा अष्टमी पर शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गयी। विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

नगर में राधा अष्टमी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। मंदिरों को सजाया गया। राधा अष्टमी पर गौर गोविंद मंदिर,रविशंकर वार्ड से नगर में निकाली गई शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।
शोभायात्रा का जैसे ही नगर के हृदय स्थल तीन बत्ती पर आगमन हुआ,शहर सेवादल परिवार ने शोभायात्रा का पूर्ण भक्तिभाव से पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया।
स्वागतकर्ताओ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अमित दुबे रामजी,शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,नितिन पचौरी,लल्ला यादव,रिंपी गर्ग,अंकुर यादव,पवन घोसी,रवि जैन आदि उपस्थित रहे।