सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने पानी के अपव्यय को रोकने हेतु प्रारंभ किये गये नलों में टोंटी लगाने के अभियान को निरंतर चालू रखने के निर्देश दिये हैं, इस हेतु उन्होंने 7 दलों का गठन किया है।

उक्त दल के सदस्य पेयजल सप्लायी के समय वार्डो में लीकेज कनेक्शनों एवं जिन नलों में टोंटी न होने के कारण पानी का अपव्यय होता है उनको बंद करने व टोटी लगाने का कार्य करेंगे। निगम परिषद के निर्णय अनुसार जोन के अंतर्गत वार्डो में व्यवसायिक कनेक्शन का सत्यापन कर सूची तैयार कर 15 दिवस में कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। हर नल टोंटी अभियान के अंतर्गत जोन के वार्डोे में समस्त सप्लायी के समय भ्रमण कर नलों का निरीक्षण करेंगे तथा ऐसे कनेक्शन जिनसे व्यर्थ पानी बह रहा है उनमें उपभोक्ताओं से टोटी लगवायेंगे एवं अनुपयोगी नल कनेक्शन में केप लगाकर बंद कराना सुनिश्चित करेंगे। टीम के सदस्य जोन के समस्त वार्डो में लीकेजों की मरम्मत भी सुनिश्चित करायेंगे ,अवैध कनेक्शनों की जांचकर उनके विच्छेदन तथा अज्ञात कनेक्शनों को बंद करने की कार्यवाही करेंगें इसके साथ ही टीम के सदस्य पेयजल सप्लायी के समय नागरिकों को व्यर्थ पानी को रोकने हेतु समझाइश देंगे इसके बाद भी अगर नागरिकों द्वारा पानी फैलाया जाता है तो ऐसे नागरिकों का नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही भी करेंगे। जोन में चल रही डेयरियों में लगे नल कनेक्शन भी विच्छेदित करना सुनिश्चित करेंगे। निगमायुक्त ने सभी दलों के नोडल अधिकारी राहुल रैकवार उपयंत्री एवं सहायक नोडल अधिकारी कौतुके सिंह बघेल केमिस्ट होंगे जो समस्त कार्यवाही का प्रतिवेदन तैयार कर निगमायुक्त के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।