सागर । खुरई तहसील के टीहर गांव में बीना नदी के तेज बहाव में बहे युवक आकाश लोधी (22) का शव दूसरे दिन बुधवार को एससडीआरएफ की टीम को घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नदी में मिला।

खुरई थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आकाशग्राम सुनेठी निवासी आकाश पिता रामकुमार लोधी मंगलवार को पेट दर्द का इलाज कराने खुरई आया था। वह अपनी मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रहा था। टीहर गांव के पास बीना नदी पर बने रिपटा से गुजरते समय उसकी बाइक फिसलकर पानी में गिर गई। पुलिस के अनुसार आकाश बाइक निकालने के लिए पानी में उतरा, लेकिन नदी के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही खुरई शहर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। रात में सर्चिग रोक दी गई थी।
बुधवार सुबह से फिर सर्चिंग एसडीआरएफ द्वारा शुरू की गई, जिसमेंघटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर नदी किनारे पर आकाश का शव मिला। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुरई में परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है ।