सागर । सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुर में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अथक प्रयासों से सोयाबीन खरीदी केंद्र स्वीकृत हुआ था जिसका शुभारंभ सोमवार को मंत्री प्रतिनिधि अरविंद सिंह राजपूत द्वारा किया गया।

यह केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी सुविधा हुई है जिसकी मांग लंबे समय से किसानों द्वारा की जा रही थी। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा क्षेत्र वासियों की मांग पर यह केंद्र स्वीकृत किया गया। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि अरविंद सिंह टिंकू राजा ने सभी किसान भाइयों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नहीं है शहरों जैसी व्यवस्थाएं आपके सुरखी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार तथा आपके मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा की जा रही है यह विकास का क्रम आप सबके आशीर्वाद से इसी तरह चलता रहेगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित राय ,विकास ओसवाल,f सचिन घोषी,अनुराग पाठक, ओम तिवारी, शैतान सिंह सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि क्षेत्रवासी किसान उपस्थित रहे।