सागर ।तीनबत्ती स्थित कांग्रेस सेवादल कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का जन्मदिन मनाया गया। यहां उपस्थित सेवादल परिवार जनों ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण कर और उनकी उपलब्धियों को याद कर उनका जन्मदिन मनाया।

इस दौरान शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 10 साल के कार्य में देश में कई नए गाथाएं लिखी गई। उनके नेतृत्व में देश के किसानों का 70000 हजार करोड़ ₹ का ऋण माफ किया गया था। देश ही नहीं दुनिया के जाने-माने अर्थशास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पूरा जीवन देश के लिए समर्पित रहा। उन्होंने भारत के सभी वर्गों के हित, प्रगति व कल्याण को ध्यान में रखकर कई जनहितैषी नीतियां बनाई, जो आज भी आम आदमी के जीवन में सहूलियत दे रहा है। वे भारत में आर्थिक समृद्धि के सूत्रधार रहे हैं। इस अवसर पर पवन घोषी,प्रवीण यादव,अन्नू घोषी,अंकुर यादव,लकी पंडा,गोलू सेन,आकाश नामदेव,पप्पू सैन,अमन नामदेव,पीयूष सेन,रवि जैन,तरूण सैनी, पप्पू सैनी आदि उपस्थित रहे।