सागर ।अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने उन्हे विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा
उनका साहस, अटूट संकल्प और देशभक्ति का जज़्बा हमेशा हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा’— उनका यह नारा आज भी हर भारतीय के दिल में स्वतंत्रता और समर्पण की लौ प्रज्वलित करता है।

शहर सेवादल अध्यक्ष के साथ ओमप्रकाश पंडा लल्ला यादव अंकुर यादव,अरविंद राजपूत,परख शुक्ला,विक्की यादव,गोलू सेन अनु घोषी लकी पंडा राहुल ताम्रकार संदेश सोनी आकाश नामदेव लखन पटेल आकाश यादव आदि उपस्थित रहे।
