सागर । सदर स्थित शास्त्री चौक में देश के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें शास्त्री चौक पर लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री सादा जीवन उच्च विचार की प्रतिमूर्ति थे। उनके कार्यों में स्वाभिमान, ईमानदारी, मितव्ययता, कर्मठता के कड़े मानदंड थे। जिनका पालन उन्होंने जीवन भर किया। ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने राजनीति के माध्यम से सदैव लोक कल्याण के कार्य किए थे। आज के राजनीतिज्ञों को उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए।
इस दौरान जय जवान-जय किसान और शास्त्री जी अमर रहे के नारे सेवादल परिजनों द्वारा लगायें लगे।
नितिन पचौरी, कल्लू पटेल, आनंद हेला, अंकुर यादव,अन्नू घोसी,गुलशन चौबे अमन सेन मुन्ना दास जाटव,बाबू मछंदर, अरविंद यादव,लल्ला यादव आदि उपस्थित रहे।