सागर । खुरई में आज सुबह एक अधिवक्ता की मां के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे सीनियर वकील और खुरई अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष ट्रेन की चपेट में आ गये, उनकी मौके पर ही मौत हो गई ।

खुरई शहर थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश श्रीवास्तव की मां श्रीमती सियारानी ( 84 ) का निधन हो गया । उनको अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले जाया जा रहा था , उसमें शहर के सीनियर अधिवक्ता दिनेश श्रीवास्तव भी शामिल होने जा रहे थे । गाडोला रेल फाटक पार करने के दौरान अधि. दिनेश मालगाडी से टकराकर दूर सड़क पर उछलकर गिरे, उनकी मौके पर ही मौत हो गई, करीब 80 वर्षीय श्री दिनेश खुरई अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भी रहे । पुलिस ने पीेएम कराया देर शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया ।