सागर । स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतिस्पर्धा 2025-26 की तैयारियों के तहत जिला चिकित्सालय रोड का निरीक्षण करते हुए निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने रोड किनारे खाली पड़े अनकवर्ड प्लाट पर कचरा गंदगी देखकर भूखंड स्वामी पर 5 हजार रूपये जुर्माने का चालान करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा की इस प्रकार के खाली भू-खण्ड प्लॉट शहर के सभी वार्डों में चिन्हित करें और इनके भूमि स्वामियों को सूचित कर प्लॉट को टीन सेड, बाउंड्रीवॉल या अन्य प्रकार से कवर्ड कराने हेतु समझाईस देकर सफाई सुनिश्चित करायें। समझाईस के बाद भी न मानने वालों पर सख्त जुर्माना करें। उन्होंने कहा की शहर वासियों के व्यवहार में स्वच्छता के अनुकूल परिवर्तन लाने में यह महत्वपूर्ण है।

उन्होंने सभी भूखण्ड स्वामियों से अपील करते हुए कहा की स्वच्छ भारत मिशन के तहत राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए हमारा शहर स्वच्छता की दृष्टि से नित्यप्रति दिन आगे बढ़ रहा है। शहर में स्वच्छता और सुंदरता के प्रयासों के बीच आप प्लॉट धारकों के खाली प्लॉटों पर पड़ा कचरा शहर की स्वच्छता को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा की एक ओर निगम प्रशासन चुन चुन कर शहर के ब्लैक स्पॉट समाप्त कर सुंदर दर्शनीय स्थल विकसित कर रहा है। दूसरी तरफ अक्सर देखने को मिलता है की देख रेख के आभाव में खाली पड़े भूखंड धीरे-धीरे कचरा घर की तरह उपयोग होने लगते हैं। पहले एक व्यक्ति थोड़ा सा कचरा डालता है और फिर उसे देखकर सारा क्षेत्र वहाँ कचरा फैलाने लगता है। हमारा प्रयास शहर को स्वच्छता में अव्वल बनाने के साथ नागरिकों की स्वच्छता समझ को भी विकसित करना है। नागरिकों के सहयोग से ही शहर 10वीं राष्ट्रीय रैंक पा सका है अब प्रथम स्थान हासिल करने के लिए हर पहलु पर हमें सोचना होगा। स्वच्छता से ही समृद्धि है यह हम सभी को सांस्कृतिक आध्यात्मिक तौर पर समझाया गया है। यही हम सभी के संस्कार हैं, यह सोचकर कुछ लोग घरों की सफाई तो करते हैं परन्तु घर का कचरा कचरागाड़ी में देने के बजाय अपने घर से बाहर आस-पास चुपके से फेक देते हैं। उनके इस कार्य में आपके खाली प्लॉटों की भूमिका रहती है। अतः सभी प्लॉट भूमि स्वामी अपने अपने प्लॉट को कवर्ड करें। जागरूक बने उक्त प्लॉट आपका धन है इसकी सुरक्षा करें गंदा होने से रोकें, प्लॉट पर कचरा डालने वालों को रोकें टोकें। खुले में पेशाब करने के लिए पेशाबघर की तरह अपने प्लॉट का उपयोग न होने दें। निगम प्रशासन और आप सभी जागरूक नागरिकों के सहयोग और सकारात्मक प्रयास सागर को अवश्य प्रथम स्थान दिलाएंगे।