सागर। हृदय प्रत्यारोपण जैसी जटिल सर्जरी म.प्र. में शायद अब तक दो ही हुई है जिनमें एक महिला सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर विकासखंड की रहने वाली सरस्वती पटैल पति दयाशंकर पटैल उम्र 41 वर्ष है। जिनका इलाज खाद्य,नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सहयोग से कराया गया और यह महिला अब बिल्कुल स्वस्थ है। जिसको लेकर मंत्री राजपूत के निज निवास मातेश्वरी पर कुशवाहा समाज तथा महिला के परिजनों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया।

अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि यह बड़े खुशी की बात है कि सरस्वती का हार्ट ट्रांसप्लांट बहुत अच्छे तरीके से हो गया और वह बिल्कुल स्वस्थ है हम सभी की मेहनत रंग लाई। श्री राजपूत ने कहा कि इस बड़े कार्य में जितनी दवा की जरूरत थी उतनी आप सभी की दुआओं की जरूरत थी जिसके कारण यह चमत्कार हो पाया। श्री राजपूत ने कहा कि इस कार्य में मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव तथा एम्स अस्पताल के सभी चिकित्सकों की मेहनत थी जिस के कारण आज हमारी विधानसभा क्षेत्र का एक परिवार के घर में खुशियां वापिस लौटी है। उन्होंने कहा कि मेरा संकल्प है कि विधानसभा के किसी भी व्यक्ति को जो भी आवश्यकता है उसे में पूरा करूं और यह कार्य मैं यथा संभव करता भी रहता हूं।
इस अवसर पर सरस्वती के पति दयाशंकर पटैल ने कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मेरी पत्नि की ही जान नहीं बचाई बल्कि मेरे पूरे परिवार को जीवनदान दिया है। मेरी पत्नि को अगर मंत्री राजपूत द्वारा मदद् नहीं की जाती तो इतना बड़ा खर्च करने की हमारी आर्थिक स्थिति नहीं थी, मंत्री द्वारा पूरी आर्थिक सहायता की गई जिसके कारण मेरी पत्नि का जीवन बच पाया है जिसके मैं और मेरा पूरा परिवार हमेशा मंत्री जी का आभारी रहेगा। मेरे माता-पिता और बच्चों की दुआएं आपको लगेगी। इस अवसर पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एड.अर्जुन पटैल ने कहा कि हमारी समाज की बेटी की मंत्री राजपूत के अथक प्रयासों से जान बच पाई है इतनी जटिल सर्जरी प्रदेश में कभी नहीं हुई लेकिन मंत्री जी के अथक सहयोग से यह कार्य सफल हो पाया है जिसके लिए हम सभी समाज के लोग मंत्री राजपूत का आभार व्यक्त करने उपस्थित हुए है। मंत्री राजपूत द्वारा हमेशा हमारी समाज के कार्यों में सहयोग किया गया जिसके लिए हमारी समाज हमेशा उनके साथ है। साथ ही मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव व भाजपा सरकार का कुशवाहा समाज के लोग आभार व्यक्त करते हैं जिनकी हितग्राही मूलक योजनाओं से हमारे जैंसे कई लोग लाभांवित हो रहे हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रमोद पटैल, मंत्री प्रतिनिधि दिलीप पटैल, बिलहरा मंडल अध्यक्ष संतोष पटैल, डाॅ.लल्लाराम पटैल, डाॅ. संतोष पटैल, रूपलाल पटैल,शुभम् पटैल, सोनू पटैल, डाॅ.उमाशंकर पटैल, राजू लंबरदार, शिवराज पटैल, प्रमोद पटैल, खूबसिंह पटैल सहित सैंकड़ों कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित रहे।