सागर। क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, सागर संभाग सागर डॉ. नीना गिडियन द्वारा संभाग में एचआईवी/एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण के क्षेत्र में कार्यरत अशासकीय संस्थाओं की विस्तृत कार्य समीक्षा की गई। ये संस्थाएं संभाग के विभिन्न जिलों में एचआईवी/एड्स की रोकथाम, उपचार एवं जन-जागरूकता से संबंधित गतिविधियों का क्रियान्वयन कर रही हैं। समीक्षा के दौरान डॉ. नीना गिडियन ने समस्त अशासकीय संस्थाओं को निर्देशित किया कि एचआईवी/एड्स विषय पर जनसामान्य में व्यापक जागरूकता सुनिश्चित की जाए, विशेषकर उच्च जोखिम समूहों एवं एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को निर्धारित समय पर नियमित चिकित्सा परीक्षण एवं जांच सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि संबंधित समुदायों के साथ-साथ सामान्य जनसमुदाय को भी एचआईवी/एड्स से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाए, साथ ही एचआईवी/एड्स की रोकथाम हेतु कंडोम प्रमोशन को अधिक प्रभावी एवं व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जाए। कार्यशाला में उप संचालक डॉ सुशीला यादव, उप संचालक डॉ सचिन मलैया, CSO/DIS के.के. चतुर्वेदी, लेखपाल राजीव असाटी, M&E अधिकारी अनिल मेहदेले सहित संभाग की समस्त अशासकीय संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। आयोजन में हसन खान का विशेष सहयोग रहा।