सागर । नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार नगर निगम के संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क, दुकानों का किराया सहित अन्य सभी बकायाकरों की वसूली करने के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, सोमवार को शास्त्री वार्ड में आयोजित किए गये शिविर में बकायादारों द्वारा 6 लाख 12 रुपए की राशि जमा कराई गई।

राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी ने बताया कि मंगलवार 3 फरवरी को शास्त्री वार्ड, संतकंवरराम वार्ड एवं संत रविदास वार्ड में शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें नागरिक गण अपने बकायाकर की राशि जमा कर सकते हैं।
इस अवसर पर राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी एवं महिला ब्रिगेड दल में श्रीमती जयलक्ष्मी श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव श्रीमती नीता श्रीवास्तव,श्रीमती पूजा श्रीवास्तव सहित करसंग्राहक उपस्थित थे।