26 जनवरी को रामसरोज समूह के सदस्य समाजसेवी शैलेश केसरवानी एवं समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी ने जेल पहुंचकर उन कैदियों से मुलाकात की और आगे का जीवन मेहनत कर अच्छे कार्यों में व्यतीत करने की बात कही साथ ही जेल अधीक्षक मानवेंद्र सिंह परिहार एवं सनातन धर्म के वाहक,कथा वाचक पंडित पूज्य श्री ऋषि गुरु महाराज पटकुई वालो की उपस्थिति में कैदियों को कंबल,भागवत गीता एवं गंगाजल भेंट कर भोजन करवाकर उन्हें उनके घर तक छुड़वाया साथ ही आवश्यकता अनुसार लोन दिलाए जाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कुछ कैदियों ने प्रयागराज जाने की इच्छा जताई जिस पर राम सरोज समूह के सदस्यों ने उन्हें सहयोग राशि देकर रवाना किया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक मानवेंद्र सिंह परिहार ने बताया गणतंत्र दिवस के अवसर पर आजीवन कारावास से दंडित 9 कैदियों को आज उनके अच्छे व्यवहार के कारण उन्हें रिहा किया गया है। और वे जुर्म के रास्ते पर ना जावे इसलिए रामसरोज समूह के सदस्य समाजसेवी शैलेश केसरवानी एवं समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी द्वारा कैदियों के लिए आवश्यकता अनुसार लोन दिलाए जाने की बात कही है।और उनको गंगाजल कंबल एवं श्रीमद् भागवत गीता भेंट की।
मैं उनकी इस पहल की सराहना करता हूं।
इस अवसर पर समाजसेवी शैलेश केसरवानी ने कहा कि जो भी बंदी जेल से रिहा हुए हैं उनके अच्छे आचरण और अच्छे व्यवहार के कारण हुए इसके कारण उनकी सजा सरकार द्वारा माफ की गई है। मतलब रिहा हो रहे कैदियों को पूर्व में किए गए या किसी परिस्थिति बस बन गए जुर्म पर पछतावा है और वह आगे का जीवन सुधारना चाहते हैं इसीलिए रामसरोज समूह द्वारा एक छोटा सा प्रयास करते हुए कैदियों को आवश्यकता अनुसार लोन दिलवाने की व्यवस्था करेगा। जिससे उस पैसे से बंदी स्वयं का कुछ छोटा-मोटा रोजगार प्रारंभ कर सके और अपने परिवार की रोजी-रोटी चल सके और भविष्य में गलत मार्ग पर ना जावे उसके लिए उन्हें प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति हो जानबूझकर जुर्म के रास्ते पर नहीं जाता किसी मजबूरी या परिस्थिति बस या अनजाने में उससे ऐसा कार्य हो जाता है कि उसे जेल आना पड़ता है। परंतु इस कारण से उसके परिवारजन उससे दूर हो जाते हैं। जिससे वह जेल के बाहर आकर चाहे कर भी आगे के भविष्य के लिए नहीं सोच पता। परंतु ऐसे कैदियों के लिए रामसरोज समूह द्वारा आज रामसरोज समूह द्वारा कंबल, भागवत गीता एवं गंगाजल भेंट कर उनके घर तक पहुंचाया साथ ही उनकी और उनके परिवार का आगे का जीवन अच्छे से व्यतीत हो उसके लिए इन कैदियों को आवश्यकता अनुसार लोन की व्यवस्था भी कराने का कार्य रामसरोज समूह द्वारा किया जावेगा।
इस अवसर पर जेलर मनोज मिश्रा, डिप्टी जेलर पंकज कुशवाहा, डिप्टी जेलर गीता राठौर,हरिकिशन,राम राजपूत,अब्बी साहू,अतुल बालकिशोर,जय दुबे,देव शुक्ला सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
