सागर। शहर में अनोखी पहल करते हुए सागर जेल में बंद कैदियों के लिए रामसरोज समूह महाकुंभ के इस महापर्व पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम से पवित्र जल लाकर ब्राह्मणों के मंत्र उच्चारण के साथ और प्रार्थना के बाद सभी कैदी गंगाजल में स्नान कराएगा और आगे भविष्य में अपराध न करने का संकल्प भी लेगे। इस अवसर पर समूह के सदस्य समाजसेवी संजीव केसरवानी,समाजसेवी शैलेश केसरवानी एवं समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी ने बताया कि अपने प्रारब्ध और कर्म के अधीन अपने कर्मों को भोग रहे नागरिक (कैदी) भी इस 144वर्ष बाद पड़ रहे पर्व से वंचित ना रह जाए इसलिए ये अनूठा अनुष्ठान करने का निर्णय किया है। देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया से लोग महाकुंभ प्रयागराज में पवित्र त्रिवेणी के संगम में स्नान करने जा रहे हैं। परंतु जेल में बंद कैदी इससे वंचित रह जाएंगे और निश्चित ही वह 144 वर्ष बाद पड़ने वाले महाकुंभ में स्नान नहीं कर पाएंगे। जिसको लेकर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य,समाजसेवी शैलेश केसरवानी ने जेल अधीक्षक मानवेंद्र परिहार से चर्चा की और जेल के कैदियों के लिए स्नान की व्यवस्था हेतु कुंभ प्रयागराज से जल लाकर स्नान के लिए प्रदाय करेगा। जिसके लिए समूह द्वारा आज प्रयागराज के लिए टैंकर रवाना किया जा रहा है।जिसमें त्रिवेणी संगम का जल लाया जावेगा और कैदियों के लिए खास स्नान करवाएगा। समूह के सदस्यों ने बताया कि चूंकि रास्ते में ट्रैफिक की बहुत ज्यादा समस्या है और यहां से प्रयागराज की दूरी भी अधिक है इसलिए अभी समय और तारीख बताने में असमर्थ है परंतु जैसे ही वहां से टैंकर सागर पर पहुंचेगा तो कैदियों के लिए खास स्नान की व्यवस्था की जावेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि रामसरोज समूह जो सागर के नागरिक और श्रद्धालुगण कुंभ में स्नान करने हेतु नहीं जा पाए ऐसे लोगों के लिए त्रिवेणी संगम का जल भी आगामी समय में वितरित किया जावेगा जिसकी जानकारी जल्द ही दी जाएगी।
Trending
- लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
- निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई
- बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार
- आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर
