
पमरे से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों कीसुविधस कर लिए भोपाल – दमोह – भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस में एक सामान्य श्रेणी कोच के स्थान पर एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच लगाने का निर्णय लिया गया है । बताया जाता है कि यह नए वातानुकूलित कोच भोपाल से दमोह गाड़ी संख्या 22161 में 13 अक्टूबर तो दमोह से भोपाल जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 22162 में 14 अक्टूबर से लगेगा पमरे के प्रवक्ता के अनुसार दोनों ट्रेनों में एक थर्ड एसी,एक एसी चेयरकार, 6 सेकंड चेयरकार,6 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी सहित कुल 15 कोच होंगे ।इसमें भी उक्त दोनों ट्रेनों में परिवर्तन के बाद स्थाई कोच संरचना होगी जिसके तहत दोनों ट्रेनों में एक एसी चेयरकार, दो स्लीपर क्लास,6 सामान्य श्रेणी एवं दो एसएलआरडी सहित कुल 11 कोच होंगे ।

*कोटा – मंदसौर एक्सप्रेस में भी बड़े कोच
पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 19816 कोटा – मंदसौर में 11 दिसंबर से तो गाड़ी संख्या 19815 में भी 11 दिसंबर से ही लगेगा । उक्त दोनों ट्रेनों में भी एक वातानुकूलित सेकंड सह थर्ड श्रेणी,दो शयनयान श्रेणी के स्थान पर एक वातानुकूलित चेयरकार कुर्सीयान, दो सामान्य श्रेणी स्थाई रूप से लगाने का निर्णय लिया है ।
पमरे प्रवक्ता के अनुसार परिवर्तन के बाद इन दोनों ट्रेनों में एक एसी चेयरकार, दो स्लीपर क्लास, छह सामान्य श्रेणी एवं दो एसएलआरडी सहित कुल 11 कोच होंगे ।
इसमें भी उक्त दोनों ट्रेनों में परिवर्तन के बाद स्थाई कोच संरचना होगी जिसके तहत दोनों ट्रेनों में एक एसी चेयरकार, दो स्लीपर क्लास,6 सामान्य श्रेणी एवं दो एसएलआरडी सहित कुल 11 कोच होंगे ।
