मालथौन मार्ग शीघ्र हो सकता है राष्ट्रीय राजमार्ग
विधायक भूपेंद्र सिंह की मांग पर केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने पूर्व गृहमंत्री पत्रोत्तर भेजा, कार्यवाही बड़ी आगे
Rahatgarh-Khurai-Khimlasa-
Malthan road may soon become a national highway
On the demand of MLA Bhupendra Singh, Union Minister Shri Gadkari sent a reply to the former Home Minister, action has moved ahead
सागर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह को पत्रोत्तर के माध्यम से जानकारी दी है कि सागर जिले केराहतगढ़-खुरई-खिमलासा-
मालथौन मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने संबंधी विषय को सक्षम अधिकारियों के पास अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि विगत 22 मई, 2025 को पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी को पत्र लिख कर स्मरण कराया था कि जुलाई, 2021 को हुई मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी जी ने सागर जिले के राहतगढ़-खुरई-खिमलासा मालथौन मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने हेतु सहमति प्रदान की थी। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने पत्र में लिखा था कि उक्त मार्ग प्रदेश की राजधानी भोपाल को झांसी व कानपुर राजमार्गों से जोड़ता है और देश प्रदेश की बड़ी आबादी को दूरी कम होगी व औद्योगिक कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बड़ी संभावनाएं इसमें निहित हैं। पूर्व गृहमंत्री ने यह भी जानकारी दी है कि खुरई से लगे हुए बीना मैं 50 हजार करोड़ की लागत से पेट्रो केमिकल्स इकाई की स्थापना का कार्य भी तेजी से चल रहा है जिससे क्षेत्र के औद्योगिक विकास में और तेजी आएगी। प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग राजधानी भोपाल को स्वर्णिम चतुर्भुज कारीडोर के माध्यम से कश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़ता है जिससे भोपाल से दिल्ली की दूरी 100 किमी कम हो जाएगी। उन्होंने बताया है कि पूर्व से ही रिफाइनरी से हजारों ट्रक इसी मार्ग से दिल्ली तक जाते हैं, रिफाइनरी में नई यूनिट शुरू होने से इस क्षेत्र में हजारों इंसलरी यूनिट लगेंगी जिससे विकास में और तेजी आएगी।
पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी को प्रस्ताव में बताया है कि दिया है कि उक्त मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर टू लेन विद पेव्हड शोल्डर की स्वीकृति प्रदान की जाए तो यह प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग 146 और स्वर्णिम चतुर्भुज राष्ट्रीय राजमार्ग 44 को लिंक को जोड़ने के लिए एक लिंक मार्ग के रूप में बड़ा लाभकारी और सुविधाजनक होगा। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आगामी 20 जून को सागर प्रवास पर आ रहे हैं। इसके पूर्व ही उन्होंने पत्र लिख कर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह को इस महत्वपूर्ण विषय पर कार्यवाही आगे बढ़ाने संबंधी जानकारी देकर जिले के लिए एक बड़ी सुविधा मिलने की संभावना का संकेत दिया है।
