सागर। जो छात्र-छात्राएं ग्रामीण क्षेत्र में दूर दराज से आते हैं उनकी शिक्षा को सरल और सुलभ बनाना हमारा उद्देश्य है ताकि कोई भी छात्र-छात्रा किसी परेशानी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे यह बात मंत्री प्रतिनिधि आकाश से राजपूत ने ग्राम मीरखेड़ी तथा हिरणखेड़़ा हाई स्कूल में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान कहीं आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा आपके मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का संकल्प है कि हर बच्चा स्वस्थ हो तथा शिक्षित हो जिसको लेकर लगातार प्रदेश में योजनाएं चल रही है। इसी तारत्म्य में मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत मीरखेड़ी तथा हिरणखेड़़ा हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को 150 से अधिक साइकिल वितरित की गई, ताकि हमारे छात्र-छात्रा है समय से स्कूल आ जा सके और उनकी शिक्षा में कोई भी रुकावट ना हो।

इस अवसर पर अरविंद सिंह टिंकू राजा ने सभी छात्र-छात्राओं को बंधाई देते हुए कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सभी बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में खूब तरक्की करें, जिसको लेकर हम सभी प्रयत्नशील हैं। इस अवसर पर प्राचार्य रामशरण राय, सुमनलता स्कूल स्टाफ सहित सुरेंद्र रघुवंषी, आयुश श्रीवास्तव, प्रियंक तिवारी, अनुराग पाठक, नरेंद्र जाट, सचिन घोषी, नारायण सिंह लोधी, नंदलाल कुर्मी, वीरेंद्र कुर्मी, जमना प्रसाद, दीपक लोधी, महेंद्र पवार, दीपक राय, आनंद साहू, रामकुमार सेन, सोनू पटैल, ब्रजेष कुर्मी, उदम सेन, अमरजीत कुर्मी, राजकुमार कपूर सहित सैंकड़ों की संख्या ग्रामीणजन उपस्थित रहे।