
अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि महापौर व समस्त निगम परिषद ने सांस्कृतिक समरसता एक बड़ा निर्णय लिया है। यह हम सभी का कर्तव्य व जिम्मेदारी थी जिसे महापौर श्रीमती संगीता तिवारी व समस्त परिषद ने पूरा किया है। अपनी संस्कृति के सभी महापुरुषों और उनके इतिहास का सम्मान करने से ही हमारा राष्ट्र एकसूत्र में बंधेगा। उन्होंने कहा कि वर्षो से सेन समाज की यह मांग थी जिसके पूरा होने पर मैं सेन समाज के अध्यक्ष व सभी सम्मानित सदस्यों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर को जननायक कहते हुए जो भावनाएं व्यक्त कीं उसके लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि सेन समाज हमेशा से भाजपा के साथ रहा है।
पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आज पूरे सेन समाज में इस बात का गौरव है कि ऐसे जननायक स्व कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा सागर में लगे। महापौर व निगम परिषद की सहमति से यह प्रतिमा लगेगी। पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि नगर निगम के नरयावली नाका, शुक्रवारी, शनीचरी, इतवारी जैसे वार्डों के नाम बदले जा कर उनका नाम महापुरुषों के नाम पर किया जाना सार्थक होगा। इसके लिए भी परिषद में निर्णय लिए जाने चाहिए। हमारे महापुरुषों को नाम पर शहरों, वार्डों, चौराहों के नाम हों। उनके इतिहास का उल्लेख पाठ्य-पुस्तकों में हो, उनकी प्रतिमाएं लगें तभी हमारा समाज समझेगा की भारत की सांस्कृतिक विरासत क्या है।
उन्होंने कहा कि भारत की जब अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तभी आत्मनिर्भर भारत बनेगा और इसके लिए हमें स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने को अपना दायित्व समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। भाजपा मानती है कि ओबीसी वर्ग को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ कर पंचायत चुनावों में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाया। भाजपा सरकार ने ही केश शिल्पी योजना के माध्यम से अनुदान और ऋण देना आरंभ किया।
कार्यक्रम को महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी ने भी संबोधित किया। महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने इस अवसर पर बताया कि श्री सेन जी महाराज चौराहे का फव्वारा, लाइटिंग आदि के साथ सौंदर्यीकरण शीघ्र किया जाएगा तथा नई सीएसआर घोषित होने पर प्रतिमा निर्माण व स्थापना का कार्य होगा। सेन शक्ति महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सेन ने अपने संबोधन में कहा कि इसके लिए समाज पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी व निगम परिषद के प्रति आभारी है। जिन तत्वों ने श्री सेन जी महाराज तथा जननायक भारत रत्न स्व कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा सागर में लगाए जाने का विरोध किया है उन्हें भी समाज नहीं भूलेगा।
कार्यक्रम को भाजपा के वरिष्ठ नेता डा सुशील तिवारी, अनिल सेन ने भी संबोधित किया। संचालन एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में एम आई सी सदस्य राजकुमार पटेल, श्रीमती संगीता शैलेष जैन, श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया, दिनांक जैन, सेन समाज की ओर से जिला अध्यक्ष विनोद सेन,शहर अध्यक्ष संतोष सेन एलआईसी, हरिशंकर सेन,दिनेश सेन,भरत सेन, गुरु सेन, युवा अध्यक्ष राजकुमार सेन, गजराज सेन, रामकिशन सेन, बालमुकुंद सेन , राजेश्वर सेन प्रदेश अध्यक्ष सेन शक्ति महासंगठन भोपाल, संतोष सेन शहर अध्यक्ष एल.आई.सी, विनोद सेन जिला अध्यक्ष सागर, देवकी नंदन सेन प्रदेश महामंत्री म.प्र, मुकेश सेन प्रदेश उपाध्यक्ष, गुरु प्रसाद सेन, राम किशन सेन, पूरन सेन, श्रीकांत सेन, राजकुमार सेन, भरत कुमार सेन जिला उपाध्यक्ष, राकेश सेन प्रदेश उपाध्यक्ष, राकेश वर्मा, गजराज सेन जिला उपाध्यक्ष, राहुल सेन, रमेश सेन बण्डा, कौशल्या सेन पार्षद सागर, कुडंल सेन बण्डा, सीता सेन कक्कू , नरेन्द्र वादरी सेन, सीताराम सेन, बल्लू सेन, वंशी सेन सुल्तानगंज, पप्पू सेन, मकरोनिया, गुलाब सेन, अवधेश सेन बीना, हरिनारायण सेन, परषराम सेन, कैबती, त्रीतम सेन, लिधोरा खुर्द, राजकुमार जैसीनगर, अशोक सेन, जाहर सेन सरपंच मालथौन, बल्लू सेन बंट खुरई, यशवंत सेन बिलहरा, विनोद सेन खुरई, राकेश सेन, वैजनाथ सेन, बिहारी सेन, प्रेम नारायण, देवकीनंदन सेन, राम भरोसे सेनसहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
