सागर।महाशिवरात्रि के पावन पुनीत पर्व पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने सपरिवार श्री देव भूतेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन एवं अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने नगरवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

विधायक श्री जैन ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर पर्व की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हमें संयम, साधना और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। भगवान शिव की आराधना से जीवन में संतुलन, शक्ति और सेवा भाव की प्रेरणा मिलती है।
इसके उपरांत विधायक श्री जैन नगर के विभिन्न देवालयों में पहुंचकर दर्शन-पूजन में सम्मिलित हुए तथा भगवान भोलेनाथ की भव्य बारातों में सहभागिता कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। शिव बारातों में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकसूत्र में बांधते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।