सागर । महापौर परिषद की बैठक महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की अध्यक्षता में निगमायुक् राजकुमार खत्री एवं एम आई सी सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई जिसमें नगर विकास एवं सौन्दर्यीकरण के विभिन्न विषयों पर चर्चा उपरांत निर्णय लिए गए।

शहर में विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री अधोसंरचना अंतर्गत 8 करोड की राशि से शहर के सड़कों का निर्माण कार्य किया जायेगा। शहर में बगैर अनुमति के चल रहे मैरिज गार्डनों के विरूध्द सख्ती के साथ कार्यवाही की जावेगी। शहर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को दृष्टिगत रखते हुये विभिन्न स्थानों पर नालों का निर्माण, नगर सौन्दर्यीकरण के विभिन्न कार्यो एवं नागरिकों की सुविधा हेतु टायलेट निर्माण कराने की स्वीकृति प्रदान की गई।
म.प्र. राजपत्र असाधारण 6 जनवरी 2021 के अनुसार नगर पालिक निगम सागर क्षेत्र में संबंधित मैरिज गार्डनों का (पंजीयन एवं उपभोक्ता) अनुविज्ञाप्ति की दरों में वृध्दि किये जाने एवं नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा 246 के तहत् कारखाना खोलने की अनुमति लिये जाने हेतु उसके शुल्क निर्धारण करने के संबंध में शुल्क संशोधित करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत धारा 246 के अंतर्गत कारखाना संचालन की अनुमति लेना अनिवार्य किया गया जिसका अनुमति शुल्क निर्धारण की स्वीकृति प्रदान की गई इसके साथ ही अनाधिकृत मैरिज गार्डन एवं अपंजीकृत मैरिज गार्डन संचालन को रोकने के लिए 5 सदस्यीय समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना बी.एल.सी. घटक (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 109 पात्र हितग्राहियों की सूची महापौर परिषद द्वारा पुष्टि की गई।
स्ट्रोम वाटर ड्रेन, एस.बी.एम.2.0 अंतर्गत टायलेट निर्माण, शहर के विभिन्न स्थलों पर सौन्दर्यीकरण, आंतरिक साज-सज्जा एवं विभिन्न विकास कार्य हेतु ऑनलाईन निविदा आमंत्रित की गई। जिसमें निविदा समिति के प्रतिवेदन अनुसार श्री राधे प्रोडक्शन जबलपुर की जारी की गई ऑनलाईन निविदा एवं निविदा में प्राप्त न्यूनतम दर की पुष्टि की गई।
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत शहरी गरीबों के आवासों को पूर्ण करने के उद्देश्य से क्रॉस सब्सिडी एकत्रित करने हेतु मेनपानी एवं नये आर.टी.ओ. के समीप दुकानें भूखण्ड तथा जवाहरगंज वार्ड में मल्टीस्टोरी पार्किग पूर्ण करने हेतु म्युनिसिपल स्कूल व्यवसायिक परिसर तथा साबूलाल मार्केट की दुकानों के आवंटन ,आरक्षित मूल्य एवं आरक्षण की स्वीकृति तथा निविदा आमंत्रित किये की पुष्टि की गई।
नगर निगम सागर के बकाया करों हेतु जल प्रभार शुल्क (जलकर), ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शुल्क तथा सीवरेज उपभोग शुल्क एवं अन्य शुल्कों की वसूली कार्य को ठेका से दिये जाने के संबंध में शर्ते तैयार की गई । अतः शर्तों का अनुमोदन किये जाने के संबंध में विषय को आगामी बैठक में रखे जाने का निर्णय लिया गया।नगर पालिक निगम सागर अंतर्गत आवारा कुत्तों के बधियाकरण एवं टीकाकरण हेतु 3 बार ऑनलाईन निविदा आमंत्रित की गई, चतुर्थ निविदा में यारा फाउण्डेशन की दर पात्र पायी गई । मान. उच्चतम न्यायालय एवं शासन के दिशा निर्देशों एवं आदेशों को दृष्टिगत रखते हुये जनहित में कार्य आवश्यक होने से स्वीकृति प्रदान किए जाने की पुष्टि की गई।ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना के अंतर्गत 15 वें वित्त की राशि से सागर एम.एस. डब्ल्यूसाल्युशंस प्रा.लि.को डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन ट्रांसपोर्ट आदि हेतु टिपिंग फीस की राशि के भुगतान की नियमानुसार दी गई स्वीकृति की पुष्टि की गई। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना अंतर्गत कचरा प्रबंधन हेतु बायो फ्यूल / एनर्जी की आऊटपुट आदि कार्य की स्वीकृति की पुष्टि की गई। मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना (चतुर्थ चरण) अंतर्गत नगर निगम सागर को सड़क निर्माण कार्य हेतु राशि रू. 8 करोड़ की सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हुई। जिसकी तकनीकी, प्रशासकीय एवं निविदा आमंत्रित करने की स्वीकृति की पुष्टि की गई। आयुक्त द्वारा प्रस्तुत बजट वर्ष 2026-2027 विचारार्थ प्रस्तुत किया गया जिसमें विस्तृत चर्चा की गई तथा एम आई सी सदस्यों ने नगर विकास के संबंध में अपने अपने सुझाव दिए ।
बैठक में एमआईसी सदस्य विनोद तिवारी, शैलेंद्र ठाकुर, अनूप उर्मिल, रुपेश यादव धर्मेंद्र खटीक,राजकुमार पटेल, मेघा दुबे,श्रीमती संगीता शैलेष जैन,श्रीमती रेखा नरेश यादव, श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया, प्रभारी कार्यपालन यंत्री संजय तिवारी, सहायक आयुक्त तबस्सुम खान, प्रभारी सहायक आयुक्त आनंद मंगल गुरु, कार्यालय अधीक्षक मनोज अग्रवाल, निगम सचिव मुन्नालाल रैकवार, इंजीनियर दिनकर शर्मा, रामाधार तिवारी महादेव सोनी, आयुष शुक्ला, राहुल रैकवार, आसिमा तिर्की, आयुषी श्रीवास्तव,शईद उद्दीन कुरैशी ,विक्रम जैन, लेखाधिकारी हर्ष केसरवानी, लेखापाल अभिषेक तिवारी,कृष्ण कुमार चौरसिया सहित अन्यअधिकारीउपस्थित थे।